सहरसा को CM नीतीश ने दी 512 करोड़ की सौगात, सम्राट के कंधे पर रखा हाथ

nitish-kumar-saharsa-visit-512-crore-projects-samrat-choudhary

सहरसा को CM नीतीश ने दी 512 करोड़ की सौगात, सम्राट के कंधे पर रखा हाथ

सहरसा को cm नीतीश ने दी 512 करोड़ की सौगात सम्राट के कंधे पर रखा हाथ

Nitish Kumar Saharsa Visit: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत सहरसा पहुंचे। मधेपुरा से हेलीकॉप्टर के जरिए सहरसा हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सीएम नीतीश ने जिलेवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कुल 512 करोड़ रुपये की लागत वाली 125 विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने सीएम नीतीश के आगमन को लेकर पूरे जिले में हाई अलर्ट मोड रखा।

CM नीतीश ने दी 512 करोड़ की सौगात

125 योजनाओं की सौगात

सीएम नीतीश का काफिला सबसे पहले शाहपुर पहुंचा, जहां उन्होंने जीविका सिलाई केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद बंगाली बाजार में निर्माणाधीन ROB कार्य का जायजा लिया। मुख्य कार्यक्रम सहरसा स्टेडियम में आयोजित हुआ। 

  • 286 करोड़ की लागत से 70 योजनाओं का उद्घाटन
  • 90 करोड़ की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास
  • 136 करोड़ की लागत से 35 योजनाओं का कार्यारंभ

CM ने रखा चौधरी के कंधे पर हाथ 

CM नीतीश ने करीब 35 मिनट तक सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के आखिर में CM ने मंच पर मौजूद नेताओं को आगे आने को कहा। इसके बाद मुख्यमंत्री खुद सम्राट चौधरी के पास पहुंचे और उनके कंधे पर हाथ रखा और लोगों से कहा कि इन्हें बताइए कि काम हो रहा है। इस दौरान डिप्टी CM सम्राट चौधरी हाथ जोड़े खड़े रहे।

[caption id="attachment_140666" align="alignnone" width="1123"]CM ने सम्राट चौधरी के कंधे पर रखा हाथ CM ने सम्राट चौधरी के कंधे पर रखा हाथ[/caption]

Nitish Kumar Saharsa Visit: CM बोले - रहिए चुपचाप

CM नीतीश के संबोधन के दौरान कुछ महिलाएं उठकर जाने लगीं। इस पर CM ने कहा- ‘भाग नहीं ना रहे हैं रहिए चुपचाप। कहां जा रही है रे। पहले कोई काम किया था। अब ना हम पता रहे हैं काम हो रहे हैं। वो देखो वो चली गई। हम देख रहे हैं 4-5 उधर भाग गई है। भागो मत। यहीं रहिए।

संबंधित सामग्री

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में आयोजित ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन का समापन हुआ, जिसमें 'भोपाल घोषणा पत्र' को अपनाया गया। इससे सांस्कृतिक सहयोग और विरासत संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।