CM नीतीश ने बक्सर को दी सौगात, 592 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

nitish-kumar-buxar-visit-592-crore-development-projects

CM नीतीश ने बक्सर को दी सौगात, 592 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

cm नीतीश ने बक्सर को दी सौगात 592 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पणशिलान्यास

CM Nitish Buxar Development: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ बक्सर और भोजपुर पहुंची। समृद्धि यात्रा’ पांचवें चरण पर हैं, जिसकी शुरुआत 23 मार्च से हुई थी। बक्सर के किला मैदान में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश ने जिले को कुल 592 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी।

बक्सर को दी सौगात

लालू पर निशाना

भोजपुर में सभा को संबोधित करते हुए CM नीतीश ने लालू यादव का नाम लिए बिना उनके कार्यकाल पर निशाना साधा। CM नीतीश ने कहा, 'आप लोगों को याद है ना उनके समय में क्या हाल था। लोग रात में घर से निकलने से डरते थे। शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट थी। उन लोगों ने किसी के लिए कोई काम नहीं किया।जब 2005 में हम लोगों की सरकार आई। आज देखिए राज्य में कानून का राज है। 

CM Nitish Buxar Development: 592 करोड़ की सौगात 

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश ने बक्सर को बड़ी सौगात दी। यहां 106 करोड़ रुपये की लागत से 41 योजनाओं का उद्घाटन किया गया, जबकि 486 करोड़ रुपये की 23 नई योजनाओं का शिलान्यास भी हुआ। कुल मिलाकर जिले को 592 करोड़ रुपये की सौगात मिली। किला मैदान में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश ने लोगों की समस्याएं सुनीं और योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी। 

[caption id="attachment_143068" align="alignnone" width="1135"]592 करोड़ रुपये की सौगात 592 करोड़ रुपये की सौगात[/caption]

सिन्हा की थपथपाई पीठ 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का लक्ष्य केवल आधारभूत संरचना का निर्माण नहीं, बल्कि गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाना है। मुख्यमंत्री नीतीश ने केवल सड़कों और पुलों की बात नहीं की, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण का बड़ा रोडमैप भी पेश किया। उन्होंने गरीब परिवारों को सहायता राशि देने और प्रदेश में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। CM नीतीश कुमार ने अपनी स्पीच खत्म कर कुर्सी पर लौटे डिप्टी CM विजय सिन्हा की पीठ थपथपाई। विजय सिन्हा ने अपने संबोधन में राज्य सरकार के काम गिनवाए।

संबंधित सामग्री

हल्द्वानी में 7 महिने की बेटी के सामने मां से दुष्कर्म, पति से झगड़कर मायके जा रही थी महिला

राज्य

हल्द्वानी में 7 महिने की बेटी के सामने मां से दुष्कर्म, पति से झगड़कर मायके जा रही थी महिला

उत्तराखंड के हल्द्वानी में पति के दोस्त ने महिला से उसकी बेटी के सामने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

झारखंड में छात्र आंदोलन तेज, सरकार से दूसरी बातचीत भी बेनतीजा; 15वें दिन प्रदर्शन जारी

राज्य

झारखंड में छात्र आंदोलन तेज, सरकार से दूसरी बातचीत भी बेनतीजा; 15वें दिन प्रदर्शन जारी

जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 15 दिनों से जारी है। सरकार और छात्रों के बीच बातचीत बिना किसी सहमति के समाप्त हो गई।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़, डूबे घर, 400 बीघा फसल जलमग्न

राज्य

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़, डूबे घर, 400 बीघा फसल जलमग्न

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश और बाढ़ से गंभीर स्थिति, नदियां उफान पर, कई मकान और फसलें बर्बाद।

CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, 'हर-हर महादेव' के गूंजे जयकारे

राज्य

CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, 'हर-हर महादेव' के गूंजे जयकारे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की, जिससे वहां बम बम भोले के नारे और उत्साह का माहौल बना।

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच होगा फ्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान

खेल

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच होगा फ्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आगामी भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए दर्शकों को मुफ्त एंट्री देने का फैसला किया है। सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी।