मुजफ्फरपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला - मेरी शादी कराओ

muzaffarpur-man-climbs-mobile-tower-for-marriage

मुजफ्फरपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला - मेरी शादी कराओ

मुजफ्फरपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक बोला - मेरी शादी कराओ

Muzaffarpur mobile tower: मुजफ्फरपुर में गर्लफ्रेंड से शादी करने की जिद में एक लड़का मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता है, लेकिन लड़की की शादी कहीं और तय की जा रही है।

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

‘गर्लफ्रेंड को बुलाओ’

वहां मौजूद लोगों ने जब युवक से उतरने के लिए कहा, तो वो नहीं माना। उसका कहना था कि पहले उसकी गर्लफ्रेंड को बुलाओ, तभी वहां उतरेगा। मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद उसने पुलिस को फोन भी किया। उसने पुलिस से कहा, ‘मेरी गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और हो रही है। आपलोग मेरी गर्लफ्रेंड को लेकर आइए और उससे मेरी शादी करवाइए, तभी मैं नीचे आउंगा, नहीं तो कूदकर जान दे दूंगा। मामला मुजफ्फरपुर जंक्शन क्षेत्र का है।’

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नीचे आने को कहा साथ ही वादा किया कि तुमको सीधा ससुराल ले चलेंगे, हम लिखकर देते है। लड़की के परिवार से बात करेंगे। चंदा मिलाकर थाने में ही तुम्हारी शादी होगी। 

Muzaffarpur mobile tower: शादी से मुकरी GF

टावर पर चढ़े लड़के का नाम अनीश है। वह पारू धरफरी का रहने वाला है। वो एक महीने पहले ही मुंबई से अपने लौटा था। मंगलवार की देर शाम वह फिर से मुंबई जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन बुधवार सुबह करीब 8 बजे जंक्शन के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि अनीश का मुजफ्फरपुर के देवरिया की एक युवती से प्रेम संबंध है। युवक का कहना है कि गर्लफ्रेंड ने मुझसे शादी का वादा किया था। वो शादी का वादा कर के मुकर रही है।

6 घंटे तक तमाशा

रेस्क्यू के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई, लेकिन टावर की ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से फायर ब्रिगेड की सीढ़ी युवक तक नहीं पहुंच पाई। जिसके बाद लड़के को समझाया गया। 6 घंटे बाद लड़का नीचे उतरा। लड़के को पुलिस थाने लेकर गई। लड़के और लड़की दोनों के परिजन मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर सेटलमेंट करा दिया है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

जुर्म गाथा

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शिक्षिका की मौत से जुड़ी जांच में हत्या के संकेत मिले हैं। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।