MS Dhoni IPL 2026 Update: IPL के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं धोनी!

ms-dhoni-injured-ipl-2026-csk-first-match-update

MS Dhoni IPL 2026 Update: IPL के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं धोनी!

ms dhoni ipl 2026 update ipl के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं धोनी

MS Dhoni IPL 2026 Update: भारतीय टीम के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए बुरी खबर है, IPL 2026 के शुरुआती 2 वीक से महेंद्र सिंह धोनी बाहर हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि, इन दिनों धोनी मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से रिहैबिलिटेशन से गुजर रहें हैं। इस बात की आधिकारिक पुष्टि की गई है।

MS Dhoni IPL 2026 Update: CSK टीम ने माही के हेल्थ की दी जानकारी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा कि- 'एमएस धोनी पिंडली की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं, जिसकी वजह से उनके टाटा IPL 2026 के पहले दो सप्ताह में न खेलने की संभावना है।

गेट वेल सून, थला!'

3 मैच से बाहर रहेंगे थला!

अगर महेंद्र सिंह धोनी 14 दिन इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर रहते हैं, तो वो चेन्नई सुपर किंग्स के तीन मैच से बाहर रहेंगे। 30 मार्च को CSK का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स से होगा, जोकि गुवाहाटी में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 3 अप्रैल को चेन्नई में पंजाब सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगा। तीसरे मैच में चेन्नई टीम की भिड़ंत डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी।

[caption id="attachment_99505" align="alignnone" width="1041"] MS Dhoni[/caption]

IPL में सबसे ज्यादा मैच माही के नाम

इंडियन प्रीमियर लीग में महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 278 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार IPL का खिताब दिलाया है। माही ने 38.30 की औसत से 5439 रन बना चुके हैं। इस दौरान माही ने 24 फिफ्टी ठोकी। उन्होंने विकेटकीपिंग के दौरान 47 स्टंपिंग और 154 कैच भी पकड़े।

थला ने अब तक IPL में 100 से ज्यादा मैच जीतने वाले पहले और एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने 235 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 136 मैच में टीम को जीत मिली।

CSK में विकेटकीपिंग का विकल्प मौजूद

CSK टीम की स्क्वाड में इस बार संजू सैमसन भी हैं, ऐसे में टीम के पास विकेट कीपिंग के लिए मजबूत विकल्प है। कहा जा रहा है, जिस मैच में महेंद्र सिंह धोनी को आराम दिया जाएगा। उनकी भूमिका में संजू सैमसन मौजूद रहेंगे।

हालांकि, संजू के अलावा टीम में टीम में उर्विल पटेल और कार्तिक शर्मा विकेटकीपर के तौर पर मौजूद हैं।

संबंधित सामग्री

छात्र ने एडमिशन न मिलने पर IIT कानपुर की साइट हैक की, अब इंटर्नशिप का ऑफर

राज्य

छात्र ने एडमिशन न मिलने पर IIT कानपुर की साइट हैक की, अब इंटर्नशिप का ऑफर

IIT कानपुर ने एडमिशन न मिलने पर वेबसाइट को हैक करने वाले छात्र को इंटर्नशिप का ऑफर दिया। छात्र ने अपनी क्षमता दिखाने के लिए साइट को हैक किया था।

अमृतसर में जिम ट्रेनर ने टी-शर्ट निचोड़कर पिलाया पसीना, VIDEO वायरल होने पर मांगी माफी

राज्य

अमृतसर में जिम ट्रेनर ने टी-शर्ट निचोड़कर पिलाया पसीना, VIDEO वायरल होने पर मांगी माफी

अमृतसर में जिम ट्रेनर ने अपने चेले को पसीना पीने के लिए कहा, वीडियो वायरल होने पर ट्रेनर ने माफी मांगी और विवादित वीडियो हटाया।

CM डॉ मोहन यादव का बड़ा दावा,एमपी में जल्द होंगे 1000 के करीब बाघ

राज्य

CM डॉ मोहन यादव का बड़ा दावा,एमपी में जल्द होंगे 1000 के करीब बाघ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर कहा कि मध्य प्रदेश बाघ संरक्षण में देश का अग्रणी राज्य है, जहां बाघों की संख्या बढ़कर लगभग 1000 होने की संभावना है।

एमपी में पदोन्नति प्रक्रिया पर घमासान, नियमों की अनदेखी के आरोप

राज्य

एमपी में पदोन्नति प्रक्रिया पर घमासान, नियमों की अनदेखी के आरोप

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक पदोन्नति प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद अधिकारियों ने न्यायालय जाने की धमकी दी है।

67 साल के हुए संजू बाबा, जिंदगी में मिले शोहरत के साथ दर्द भी… मां की मौत से जेल तक ऐसी रही कहानी

मनोरंजन

67 साल के हुए संजू बाबा, जिंदगी में मिले शोहरत के साथ दर्द भी… मां की मौत से जेल तक ऐसी रही कहानी

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपना 67वां जन्मदिन मनाया। उनकी जिंदगी शोहरत, विवाद और संघर्ष से भरी पड़ी है।