Dhoni Captain Cool Trademark: धोनी ट्रेडमार्क करवाना चाहते हैं ‘कैप्टन कूल’, दिया आवेदन...

ms-dhoni-captain-cool-trademark-application

Dhoni Captain Cool Trademark: धोनी ट्रेडमार्क करवाना चाहते हैं ‘कैप्टन कूल’, दिया आवेदन...

dhoni captain cool trademark धोनी ट्रेडमार्क करवाना चाहते हैं ‘कैप्टन कूल’ दिया आवेदन

Dhoni Captain Cool Trademark: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ‘कैप्टन कूल’ नाम को ट्रेडमार्क कराने के लिए 5 जून को आवेदन किया है। यह आवेदन भारत सरकार के ट्रेडमार्क रजिस्ट्री पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म के ज़रिए जमा किया गया। धोनी इस नाम को कोचिंग और ट्रेनिंग सेंटर से जुड़े सेवाओं के लिए आरक्षित करना चाहते हैं, ताकि कोई और संस्था या व्यक्ति इसका उपयोग व्यावसायिक रूप से न कर सके। Read More: US Open 2025: आयुष शेट्टी ने जीता पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब, 16 साल की तन्वी ने भी जीता दिल…

कानूनी अड़चन: पहले से रजिस्टर्ड है ‘कैप्टन कूल’

धोनी के इस आवेदन को शुरुआत में ट्रेड मार्क्स अधिनियम की धारा 11(1) के तहत आपत्ति का सामना करना पड़ा। इसकी वजह यह रही कि ‘कैप्टन कूल’ नाम पहले से ही किसी अन्य के नाम पर ट्रेडमार्क के रूप में दर्ज है। ऐसे में भ्रम की संभावना जताई गई है। हालांकि धोनी के वकीलों ने इस आपत्ति के खिलाफ दलील दी कि ‘कैप्टन कूल’ नाम पिछले कई सालों से धोनी की पहचान बन चुका है और मीडिया, फैंस और आमजन इस नाम को धोनी से ही जोड़ते हैं।

कैसे मिला धोनी को 'कैप्टन कूल' का खिताब?

धोनी को ‘कैप्टन कूल’ का टैग उनके शांत स्वभाव और दबाव में लिए गए संतुलित फैसलों की वजह से मिला। चाहे मैदान पर कैसी भी चुनौती हो, धोनी का व्यवहार हमेशा शांत रहता था। यही वजह है कि प्रशंसकों और मीडिया ने उन्हें यह नाम दिया, जो अब एक ब्रांड बन चुका है।

धोनी के वो 5 फैसले, जिन्होंने उन्हें बनाया ‘कैप्टन कूल’

2007 T20 वर्ल्ड कप फाइनल..

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में आखिरी ओवर के लिए अनुभवहीन जोगिंदर शर्मा को गेंद थमाई, जिन्होंने भारत को जीत दिला दी।

2011 वर्ल्ड कप फाइनल में खुद को किया प्रमोट...

भारत की स्थिति खराब थी, लेकिन युवराज से पहले आकर धोनी ने नाबाद 91 रन बनाकर भारत को 28 साल बाद विश्व कप जिताया और  टीम को चैंपियन बनाया।

2012 ऑस्ट्रेलिया दौरे की हार पर संयम...

4-0 से हार के बावजूद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शांत बने रहे और टीम को नहीं कोसा। वो हर परिस्थिति में धैर्य से काम लेते हैं।

2016 में बांग्लादेश के खिलाफ रनआउट से जीत...

ग्लव्स उतारकर खुद रनआउट करने दौड़े और भारत को 1 रन से रोमांचक जीत दिलाई।

2018 में 'डैड्स आर्मी' को चैंपियन बनाया...

CSK की वापसी पर आलोचनाओं के बीच शांत दिमाग से टीम को संभाला और खिताब दिलाया।

ICC हॉल ऑफ फेम में हुआ धोनी का नाम दर्ज...

10 जून 2025 को धोनी को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। वे ऐसा सम्मान पाने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बने। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए धोनी ने कहा – "ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। यह उपलब्धि मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा रहेगी।"

3 ICC ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते भारतीय कप्तान...

धोनी एकमात्र भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने भारत को तीन बड़ी ICC ट्रॉफियां जिताईं - 1. 2007: T20 वर्ल्ड कप 2. 2011: ODI वर्ल्ड कप 3. 2013: चैंपियंस ट्रॉफी उनके नेतृत्व में भारत टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर-1 टीम बना। उन्होंने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से और 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि वे अभी भी IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेल रहे हैं।

ट्रेडमार्क क्यों जरूरी है धोनी के लिए?

‘कैप्टन कूल’ अब केवल एक उपनाम नहीं, बल्कि धोनी की पहचान और एक पोटेंशियल ब्रांड है। यदि उन्हें ट्रेडमार्क मिल जाता है तो वे इस नाम से जुड़ी ब्रांडिंग, कोचिंग, मर्चेंडाइजिंग और कई अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को एक्सक्लूसिव तरीके से कर पाएंगे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में तेज बारिश से सिस्टम की खुली पोल, सड़कों से लेकर हॉस्टल तक जलभराव

राज्य

भोपाल में तेज बारिश से सिस्टम की खुली पोल, सड़कों से लेकर हॉस्टल तक जलभराव

भोपाल में हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव हुआ, जिससे स्थानीय निवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

पहली बारिश में डूबा गांधी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल, 3.50 करोड़ के नवीनीकरण पर उठे सवाल

राज्य

पहली बारिश में डूबा गांधी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल, 3.50 करोड़ के नवीनीकरण पर उठे सवाल

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में नवीनीकरण के बावजूद पहली बारिश में जलभराव हो गया, जिससे छात्र परेशान हुए और सरकारी निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे।

भोपाल डबल मर्डर: 5-7 फीट की दूरी से बुजुर्ग दंपती को मारी गोली, 'विदेश में बेटे' की कहानी निकली झूठ

राज्य

भोपाल डबल मर्डर: 5-7 फीट की दूरी से बुजुर्ग दंपती को मारी गोली, 'विदेश में बेटे' की कहानी निकली झूठ

भोपाल के सुदामा नगर में हुई हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, दंपती की निजी जिन्दगी और विवादित संपत्ति भी जांच के दायरे में।

मध्य प्रदेश में 65 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले, बालाघाट हॉक फोर्स में 18 अफसरों की तैनाती

राज्य

मध्य प्रदेश में 65 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले, बालाघाट हॉक फोर्स में 18 अफसरों की तैनाती

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के कई जिलों में पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की हैं, जिसमें नक्सल प्रभावित बालाघाट में 18 डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

 महिला T20 वर्ल्ड कप 2026  में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच रात 11 बजे होगा मुकाबला

खेल

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच रात 11 बजे होगा मुकाबला

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमें आज रात T20 वर्ल्ड कप मैच में भिड़ेंगी। साउथ अफ्रीका ने 4 में से 3 मैच जीते, बांग्लादेश को 2 में जीत मिली।