MPGovt : पचमढ़ी बनी मध्यप्रदेश की ग्रीष्म राजधानी!

mohan-sarkar-bjp-training-camp-will-run-for-3-days-from-pachmarhi

MPGovt : पचमढ़ी बनी मध्यप्रदेश की ग्रीष्म राजधानी!

mpgovt  पचमढ़ी बनी मध्यप्रदेश की ग्रीष्म राजधानी

3 daysPachmarhi BJP training camp : तीन दिन यहीं से चलेगी मोहन सरकार

3 daysPachmarhi BJP training camp : कभी अंग्रेजों की गर्मियों की राजधानी रहे पचमढ़ी में एक बार फिर सरकार ने डेरा डाल दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में मध्यप्रदेश सरकार की पूरी कैबिनेट और भाजपा के 201 सांसद-विधायक आज से तीन दिनों तक पचमढ़ी में मौजूद रहेंगे। इस दौरान भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जनप्रतिनिधियों को आदर्श व्यवहार, अनुशासन और पार्टी की रीति-नीति का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करेंगे अमित शाह

16 जून तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर की औपचारिक शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। उनके साथ शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव, एल. मुरुगन और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष जैसे वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। यह सभी नेता अलग-अलग सत्रों में जनसंघ से लेकर भाजपा के विकास, अनुशासन, राजनीतिक रणनीतियों और मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर मार्गदर्शन देंगे।

तीन दिन पचमढ़ी से ही चलेगा सरकार

सीएम मोहन यादव ने बताया कि यह सिर्फ प्रशिक्षण नहीं, बल्कि सरकार का एक पूरा विचार मंथन सत्र भी है। तीन दिन तक मुख्यमंत्री और कैबिनेट के मंत्री यहीं से सरकार का संचालन करेंगे, फाइलें निपटाई जाएंगी और प्रदेश के विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा भी होगी।

बड़बोले नेताओं को सिखाया जाएगा पाठ

बीते कुछ महीनों में कई भाजपा नेताओं के विवादित बयानों के चलते पार्टी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण शिविर में विशेष सत्रों में बोलने की मर्यादा, समय प्रबंधन, और सोशल मीडिया व्यवहार पर भी जोर दिया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग पूरी तरह गंभीर, व्यवस्थित और उद्देश्यपूर्ण होगा। पार्टी चाहती है कि उसके सांसद और विधायक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के बीच कार्य करें।

इतिहास की वापसी

पचमढ़ी 1887 में ब्रिटिश शासन के दौरान मध्यप्रांत की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी। आजादी के बाद भी एक समय तक यहां गर्मियों में सरकार चला करती थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह के कार्यकाल के बाद यह सिलसिला थम गया था। अब एक लंबे अंतराल के बाद, मोहन यादव सरकार ने फिर से पचमढ़ी में सरकार चलाकर इतिहास को दोहराया है।

Read More :- रेलवे का बड़ा फैसला : वेटिंग टिकट AC-स्लीपर में बैन

Watch Now :-  भोपाल में तूफान से हाहाकार, ऊर्जा मंत्री के दावों पर उठे सवाल!

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।