Meta ने कर्नाटक CM को 'मृत' बताया: ट्रांसलेशन से मचा बवाल

meta-mistake-karnataka-cm-death-translation-error

Meta ने कर्नाटक CM को 'मृत' बताया: ट्रांसलेशन से मचा बवाल

meta ने कर्नाटक cm को मृत बताया ट्रांसलेशन से मचा बवाल

 सिद्धारमैया ने जताई नाराजगी, कंपनी ने मांगी माफी 

सोशल मीडिया कंपनी मेटा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। इस बार मामला गंभीर है, क्योंकि कंपनी की एक ट्रांसलेशन गलती से कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को 'मृत' घोषित कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

15 जुलाई को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल से एक्ट्रेस बी सरोजादेवी के निधन पर श्रद्धांजलि पोस्ट की थी। यह पोस्ट कन्नड़ भाषा में थी, जिसमें उन्होंने लिखा कि उन्होंने सरोजादेवी के पार्थिव शरीर के दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी।  meta mistake karnataka cm death translation error  इस पोस्ट के साथ ही फेसबुक ने ऑटो-ट्रांसलेशन का विकल्प दिया। लेकिन जब यूजर ने इस विकल्प पर क्लिक किया तो इंग्लिश ट्रांसलेशन में यह संदेश आया कि "Chief Minister of Karnataka passed away" यानी "कर्नाटक के मुख्यमंत्री का निधन हो गया"। यह गंभीर गलती सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।

CM कार्यालय ने जताई नाराजगी, Meta को भेजा लेटर

16 जुलाई को कर्नाटक मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मेटा को एक औपचारिक पत्र भेजा गया। इस पत्र में मीडिया सलाहकार के वी प्रभाकर ने चिंता जताई कि फेसबुक का ऑटो ट्रांसलेशन कन्नड़ से अंग्रेजी में बार-बार गलतियां कर रहा है, जो कई बार गंभीर और भ्रामक साबित होती हैं। पत्र में यह भी कहा गया कि जब ऐसे फीचर्स किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति या सरकार के आधिकारिक संदेशों को गलत तरीके से ट्रांसलेट करते हैं, तो इससे जनता में गलतफहमी और अफवाह फैल सकती है

मेटा ने मांगी माफी, सुधार किया ट्रांसलेशन

17 जुलाई को मेटा की ओर से एक प्रवक्ता ने कहा,
"हमें खेद है कि कन्नड़ से अंग्रेजी में ट्रांसलेशन के दौरान थोड़े समय के लिए एक त्रुटि हुई। हमने इस समस्या को ठीक कर लिया है।"
कंपनी ने माना कि यह ऑटो ट्रांसलेशन एल्गोरिद्म की गड़बड़ी थी, जिसे अब सुधार लिया गया है। हालांकि, इस मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या तकनीक आधारित ऑटो ट्रांसलेशन पूरी तरह भरोसेमंद है, खासकर जब वह सार्वजनिक और संवेदनशील सूचनाओं को ट्रांसलेट करता है?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी पर बहस

यह पहली बार नहीं है जब Meta (जिसके पास Facebook और Instagram जैसी कंपनियां हैं) किसी भाषा-संबंधित विवाद में घिरी हो। भारत जैसे बहुभाषी देश में, जहां 100 से ज्यादा भाषाएं और बोलियां इस्तेमाल होती हैं, वहां भाषाई सटीकता बहुत जरूरी हो जाती है।  meta mistake karnataka cm death translation error  विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में फैक्ट-चेकिंग और मैनुअल सुपरविजन अनिवार्य होनी चाहिए। किसी भी संवेदनशील पोस्ट का गलत अनुवाद सोशल मीडिया पर अफवाह और गलत सूचनाओं की बाढ़ ला सकता है।

क्या मेटा को ऑटो ट्रांसलेशन पर रोक लगानी चाहिए?

CM कार्यालय की ओर से यह भी आग्रह किया गया कि जब तक मेटा का कन्नड़ से अंग्रेजी ट्रांसलेशन पूरी तरह सटीक नहीं होता, तब तक इस फीचर को अस्थायी रूप से बंद कर देना चाहिए

संबंधित सामग्री

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

राज्य

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

ट्विशा शर्मा केस में मुख्य आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई 12 अगस्त को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में निर्धारित है।

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को पेंशन और गैस सिलेंडर रिफिल की राशि अंतरित की।

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

राज्य

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

भोपाल के बड़े तालाब में देशभर के सेलर्स का महामुकाबला, 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी आमने-सामने

राज्य

भोपाल के बड़े तालाब में देशभर के सेलर्स का महामुकाबला, 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी आमने-सामने

भोपाल के बड़ा तालाब में राष्ट्रीय सेलिंग चैंपियनशिप-2026 शुरू हो गई है। 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।

CM डॉ मोहन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रोज झूठ बोलते हैं, देश से मांगें माफी

राज्य

CM डॉ मोहन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रोज झूठ बोलते हैं, देश से मांगें माफी

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के संसदीय आचरण पर सवाल उठाए और उन्हें सुधार की नसीहत दी।