महाशिवरात्रि पर अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान पहुंचे रणकेश्वर महादेव मंदिर

mahashivratri-ajj

महाशिवरात्रि पर अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान पहुंचे रणकेश्वर महादेव मंदिर

महाशिवरात्रि पर अरविंद केजरीवाल और cm भगवंत मान पहुंचे रणकेश्वर महादेव मंदिर

Mahashivratri: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज (रविवार को) आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब के धुरी स्थित रणकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित पूजा में शामिल हुए। दोनों साथ में पूजा के कार्यक्रम में पहुंचे और शिवलिंग के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर दूध भी चढ़ाया। फिर पुजारी से अपनी कलाई पर रक्षा सूत्र बंधवाया।

[caption id="attachment_134428" align="alignnone" width="1179"]महाशिवरात्रि पर अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान पहुंचे रणकेश्वर महादेव मंदिर महाशिवरात्रि पर अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान पहुंचे रणकेश्वर महादेव मंदिर[/caption]

अरविंद केजरीवाल-CM मान ने की विशेष पूजा

बता दें कि महाशिवरात्रि के मौके पर रणकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचकर अरविंद केजरीवाल ने धर्म ध्वज का रोहण भी किया। मंदिर में इस मौके पर भारी भीड़ दिखाई दी। रणकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा के बाद अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया।

Mahashivratri: रणकेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास?

रणकेश्वर महादेव मंदिर एक प्राचीन और महाभारत काल का सिद्ध स्थल है। यह पंजाब के संगरूर जिले की धूरी-बरनाला रोड पर रणीके गांव में स्थित है। मान्यता है कि यहां अर्जुन ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तपस्या की थी। जिसके बाद उन्हें आशीर्वाद स्वरूप गांडीव धनुष मिला था। यह मंदिर पांडवों से जुड़े इतिहास और अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए मशहूर है।

रणकेश्वर महादेव मंदिर पर लगता है विशाल मेला

Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर रणकेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल मेला लगता है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। भगवान शिव से अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करते हैं। अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी महाशिवरात्रि के दिन यहां पहुंचे और पंजाब व देशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

संबंधित सामग्री

अगली कैबिनेट बैठक 18 को जगदीशपुर में, सीएम डॉ. मोहन ने बताया क्या होगा एजेंडा

राज्य

अगली कैबिनेट बैठक 18 को जगदीशपुर में, सीएम डॉ. मोहन ने बताया क्या होगा एजेंडा

मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक भोपाल में होगी, मुख्य चर्चा यूसीसी विधेयक पर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।

इंग्लैंड ने पहले वनडे में भारत को दिया 259 रन का टारगेट, RO-KO का नहीं चला बल्ला

देश-विदेश

इंग्लैंड ने पहले वनडे में भारत को दिया 259 रन का टारगेट, RO-KO का नहीं चला बल्ला

बर्मिंघम में पहले वनडे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 259 रन का लक्ष्य दिया। जो रूट और लियाम डॉसन ने शानदार साझेदारी की।

'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार

राज्य

'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल में जन-जागरूकता कार्यक्रम 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' की शुरुआत की, जिसमें नशा मुक्ति के दिशा में कठोर कदम उठाने की बात कही गई।

पाकिस्तान पर भारत का तीखा हमला, महिलाओं-बच्चों के साथ मारपीट, भारतीय नाविक की मौत पर ईरानी राजदूत तलब

देश-विदेश

पाकिस्तान पर भारत का तीखा हमला, महिलाओं-बच्चों के साथ मारपीट, भारतीय नाविक की मौत पर ईरानी राजदूत तलब

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी, कहा POJK में विरोध प्रदर्शन अवैध कब्जे और शोषण का परिणाम हैं। होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले की भी निंदा की।

सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया 'दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,' जानें क्या होगा फायदा?

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया 'दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,' जानें क्या होगा फायदा?

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, जिससे पंचायत स्तर पर ऑडिट प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी।