नौकरियों की आएगी बहार
Textile Hub: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव निवेशकों को लुभाने में जुटे हैं। देश के अलग-अलग जगहों पर जाकर वह उद्योगपतियों से बात कर रहे हैं। साथ ही मध्य प्रदेश में निवेश के लिए उन्हें न्यौता दे रहे हैं। बुधवार को सीएम मोहन यादव दक्षिण भारत के दौरे पर थे। तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित त्रिपुर पहुंचकर उन्होंने स्थानीय बेस्ट कॉर्प फैक्ट्री का काम देखा है। सीएम ने समझा है कि त्रिपुर कैसे देश का टेक्सटाइल हब बन गया। टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश के बाद एमपी में नौकरियों की बहार भी आएगी।
एमपी में आएंगी रोजगार की बहार
सीएम मोहन यादव ने कहा है कि दक्षिण भारत के औद्योगिक संस्थान मध्यप्रदेश में औद्योगिक इकाइयां शुरू कर प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाएं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सीएम ने कहा कि इसलिए त्रिपुर के निवेशकों को हम मध्य प्रदेश में आमंत्रित कर रहे हैं।
Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग
Textile Hub: सीएम ने कॉर्प फैक्ट्री का निरीक्षण किया
इसके साथ ही यादव ने तमिलनाडु के कोयंबटूर, त्रिपुर पहुंचकर स्थानीय बेस्ट कॉर्प फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के इस क्षेत्र में मध्यप्रदेश के लिए औद्योगिक दृष्टि से विकास की संभावनाओं को साकार करना है। इसकी वजह से इंडस्ट्रियल बेल्ट का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यहां के निवेशकों को आमंत्रित करने के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
Read More- Kargil Vijay Diwas 2024 Hindi कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को देशभर में गर्व और सम्मान के साथ शहीदों की याद दिलाता है
Textile Hub: एमपी में टेक्सटाइल उद्योग की संभावनाएं
एमपी सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। टेक्सटाइल उद्योग रोजगारपरक है। भारत जैसे विशाल भौगोलिक क्षेत्रफल वाले देश में ऐसे उद्योग अनेक प्रांतों के लोगों को रोजगार देते हैं। कई राज्यों से यहां आकर लोग रोजगार पा रहे हैं और देश को समृद्ध बनाने के लिए अपना पसीना भी बहा रहे हैं।