भोपाल में अतिथि शिक्षकों शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर शासन द्वारा लाठी चार्ज के विरोध ...

madhya-pradesh-latest-big-news-updates

भोपाल में अतिथि शिक्षकों शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर शासन द्वारा लाठी चार्ज के विरोध में तहसीलदार को ज्ञापन

By:

Ranu

भोपाल में अतिथि शिक्षकों शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर शासन द्वारा लाठी चार्ज के विरोध में तहसीलदार को ज्ञापन

Reporetr:- शिवराज सिंह

02 सितंबर 2023 को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने अतिथि शिक्षक पंचायत भोपाल में आयोजित कर अनेक घोषणाएं की थीं। उनकी घोषणानुसर गुरुजियों की भांति विभागीय परीक्षा, वार्षिक अनुबंध, सीधी भर्ती में पचास प्रतिशत आरक्षण और बोनस अंक देकर नियमित करेंगे, लेकिन घोषणा के एक वर्ष बाद भी आदेश जारी नहीं हुए। जबकि सैकड़ों बार शासन प्रशासन से आवेदन निवेदन कर चुके हैं। 10 सितंबर को भोपाल में हजारों की संख्या में एकत्र होकर संविधानिक रूप से अपनी बात रखने का प्रयास किया गया। जिसके बाद 11 सितंबर को वल्लभ भवन प्रशासन के द्वारा बैठक करके कुछ तात्कालिक मांगों पर सहमति बनाई गई थी। बीस दिन बाद भी इस पर काम नहीं होते देख 02 अक्टूबर 2024 को प्रदेश भर के अतिथि शिक्षक शांतिपूर्ण तरीके से वचन निभाने का आग्रह भोपाल पहुंचकर कर रहे थे। जिसमें पुलिस ने रात्रिलगभग 08 बजे लाइट बंद करके बर्बरता से अतिथि शिक्षक भाई-बहिनों पर लाठीचार्ज कर पिटाई कर दर्जनों को चोटिल कर दी है, जो घोर निंदनीय है।2008 से अत्यंत कम मानदेय पर अनिश्चित रोजगार में अतिथि शिक्षक पढ़ाने का काम बड़े ही लगन के साथ करते नियमित रोजगार पाने लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं मध्यप्रदेश सरकार की ऐसी असहयोगात्मक रवैए से संपूर्ण मध्यप्रदेश के लाखों अतिथि शिक्षक परिवार मध्यप्रदेश सरकार की शर्मनाक हरकत का खुला विरोध करते हैं । ज्ञापन देने वालों में सुनील सिंह परिहार सदस्य अतिथि शिक्षक संघ द्वारका प्रसाद तिवारी जिला अध्यक्ष टीकमगढ़ भान सिंह लोधी ,,राकेश यादव ,,राजाराम यादव प्रेमलाल अहिरवार , सिलचंद अहिरवार, धर्मेंद्र सिंह राजपूत ,,राजेश तिवारी, राहुल सेन, लक्ष्मण प्रसाद प्रजापति ,रामप्रसाद कुशवाहा, जीवन लाल साहू, अरविंद कुमार बरार ,आलोक तोमर ,संतोष अहिरवार ,भागीरथ लोधी ,श्रीमती मालती करण राजकुमारी कोरी, श्रीमती तबस्सुम बानो, साजदा खातून, मोहम्मद आकिल,लव कुश गौतम ,सुरेंद्र कुमार ,मिलन सिंह लोधी ,राघवेंद्र यादव ,सिलचंद अहिरवार ,सैकड़ो अतिथि शिक्षकों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया और उचित कार्रवाई की मांग की

संबंधित सामग्री

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

राज्य

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

भोपाल में एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया, जिसमें 18 लाख रुपए की रकम शामिल है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत पाए।

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

सनातन

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

आषाढ़ मास के दौरान मनाए जाने वाले गुप्त नवरात्रि में माता तारा की पूजा की विशेष विधियाँ और उनके महत्व के बारे में जानिए।

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

राज्य

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

मऊगंज की निर्माणाधीन गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जहां सैकड़ों गौवंश के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया।

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

राज्य

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

मध्य प्रदेश के कुलैथ गांव में 180 वर्षों से चली आ रही जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा लोगों में उत्साह और आस्था जगाती है।