Laxman Shivarama Resigns BCCI Commentary: लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने BCCI के कमेंट्...

laxman-shivarama-resigns-bcci-commentary

Laxman Shivarama Resigns BCCI Commentary: लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने BCCI के कमेंट्री पैनल छोड़ने का किया ऐलान!

laxman shivarama resigns bcci commentary लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने bcci के कमेंट्री पैनल छोड़ने का किया ऐलान

Laxman Shivarama Resigns BCCI Commentary: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज कमेंटेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कमेंट्री पैनल छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने 20 मार्च शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के एक्स पर पोस्ट करते हुए कमेंट्री से संन्यास लेने का ऐलान किया।

‘अहम मौकों से रखा गया दूर’

60 वर्षीय शिवरामकृष्णन ने अपने पोस्ट में लिखा कि- '23 साल के लंबे कमेंट्री करियर के दौरान उन्हें टॉस और प्रेजेंटेशन जैसे महत्वपूर्ण अवसरों के लिए कभी प्राथमिकता नहीं दी गई। इस वजह से वो निराश थे।'

पूर्व लेग स्पिनर ने लिखा कि- 'नए कमेंटेटरों को मौके मिलते रहे, जबकि उन्हें लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया।'

शिवरामकृष्णन ने यह भी कहा कि-

'उनके रिटायरमेंट के पीछे TV प्रोडक्शन से जुड़ी एक बड़ी कहानी है, जो जल्द सामने आएगी। एक यूजर द्वारा रंगभेद का मुद्दा उठाने पर उन्होंने इसे सही ठहराया, जिससे विवाद और गहरा गया है।'

उन्होंने कहा कि-

'पिछले 23 वर्षों से मुझे टॉस और पुरस्कार वितरण समारोह के लिए नहीं भेजा गया। जबकि नए लोग पिच रिपोर्ट, टॉस और पुरस्कार वितरण समारोह के लिए भेजे जाते रहे। मुझे उस समय भी नहीं भेजा गया जब रवि शास्त्री कोचिंग कर रहे थे, तो इसका मतलब क्या हो सकता है।'

शिवरामकृष्णन ने आगे कहा कि-

'BCCI के अधिकार रखने वाली कंपनी का क्या हाल होता है कोई भी इसका अंदाजा लगा सकता है। मेरा संन्यास लेना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन टीवी प्रोडक्शन की एक नई कहानी सामने आ रही है। जल्द ही आपके सामने पूरी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।'

एक यूजर ने पूछा कि- क्या उनकी त्वचा का रंग कोई मुद्दा है?

शिवरामकृष्णन ने जवाब दिया, 'आप सही हैं। रंगभेद।'

20 साल से ज्यादा का कमेंट्री करियर

साल 2000 से शिवरामकृष्णन कमेंट्री कर रहे थे और अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते थे। वे International Cricket Council (ICC) की क्रिकेट कमेटी में खिलाड़ी प्रतिनिधि भी रह चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

शिवरामकृष्णन ने साल 1983 से 1986 के बीच भारत के लिए 9 टेस्ट और 16 वनडे मैच खेले। साल 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में 12 विकेट लेकर चर्चाओं में आए। साल 1985 में ऑस्ट्रेलिया में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम की जीत में योगदान दिया।

लक्ष्मण शिवरामकृष्णन कौन हैं?

साल 1980 के दशक में महज 17 साल की उम्र में उन्होंने अपनी लेग स्पिन, गूगली और टॉप स्पिन से क्रिकेट जगत में पहचान बनाई। वे 1985 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे।

1997-98 में जब ऑस्ट्रेलिया टीम भारत दौरे पर आई थी, तब सचिन तेंदुलकर ने शेन वॉर्न की चुनौती से निपटने के लिए उनसे मदद ली थी।

हालांकि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर लंबा नहीं चला, लेकिन कमेंटेटर के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

संबंधित सामग्री

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

राज्य

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने किसानों से मिलकर उनकी मांगों का सकारात्मक समाधान देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

29 जुलाई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन होगा जहां वन्य जीव संरक्षण और पुरस्कार वितरण की गतिविधियाँ होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 'बेस्ट परफॉर्मिंग लार्ज स्टेट' का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन विकास के लिए विभागीय समन्वय और निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में कई निर्देश दिए।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

राज्य

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और कनेक्टिविटी मिलेगी।