MP में मनेगा 'कृषि लोकरंग' खेती के साथ दिखेगी लोक संस्कृति-CM डॉ मोहन

krishi-lokrang

MP में मनेगा 'कृषि लोकरंग' खेती के साथ दिखेगी लोक संस्कृति-CM डॉ मोहन

mp में मनेगा कृषि लोकरंग खेती के साथ दिखेगी लोक संस्कृति-cm डॉ मोहन

KRISHI LOKRANG: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश में प्रस्तावित कृषि लोकरंग-2026 के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को व्यापक और आकर्षक स्वरूप दिया जाए, जिससे प्रदेश की कृषि परंपराओं, लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन की झलक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत हो सके।

[caption id="attachment_146321" align="alignnone" width="1187"]खेती के साथ दिखेगी लोक संस्कृति-CM डॉ मोहन खेती के साथ दिखेगी लोक संस्कृति-CM डॉ मोहन[/caption]

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि लोकरंग-2026 के माध्यम से किसानों की उपलब्धियों, नवीन तकनीकों और पारंपरिक ज्ञान को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाए। साथ ही, आयोजन में प्रदेश के विभिन्न अंचलों की लोक कला, संगीत और सांस्कृतिक विरासत को भी प्रमुखता दी जाए।

KRISHI LOKRANG: जिला स्तर पर भी सांस्कृतिक आयोजन

आज ‘कृषि लोकरंग-2026’ की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों तक लोकरंग की जानकारी प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए। कार्यक्रमों में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाए। संभाग एवं जिला स्तर पर भी सांस्कृतिक आयोजन हों।

KRISHI LOKRANG: नवाचार कर विजेताओं को पुरस्कृत करें

किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और फसल विविधीकरण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दें। किसानों और आमजन की सहभागिता बढ़ाने के लिए कृषि क्विज प्रतियोगिता जैसे नवाचार कर विजेताओं को पुरस्कृत करें।

जल गंगा संवर्धन अभियान को किसान कल्याण वर्ष से जोड़कर गतिविधियां आयोजित करें।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में गैंगस्टरों के महिमामंडन पर लगेगी लगाम: सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए जारी होगी एडवाइजरी

राज्य

हरियाणा में गैंगस्टरों के महिमामंडन पर लगेगी लगाम: सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए जारी होगी एडवाइजरी

हरियाणा में गैंगस्टरों का महिमामंडन रोकने के लिए सरकार कड़े नियम लागू करेगी। मीडिया पर नियंत्रण के लिए जल्द ही एडवाइजरी जारी होगी।

उत्तराखंड में नई रेल सेवा शुरू, कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ेगी, CM धामी और रेलमंत्री ने दिखाई हरि झंड़ी

राज्य

उत्तराखंड में नई रेल सेवा शुरू, कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ेगी, CM धामी और रेलमंत्री ने दिखाई हरि झंड़ी

उत्तराखंड में नई रेल सेवा रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू की गई, जो कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों को सीधे जोड़ेगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी।

'विक्रम-1' का पहला ऑर्बिटल लॉन्चिंग सफल, सीएम डॉ. मोहन ने कहा - नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत

राज्य

'विक्रम-1' का पहला ऑर्बिटल लॉन्चिंग सफल, सीएम डॉ. मोहन ने कहा - नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत

स्काई रूट एयरोस्पेस द्वारा निर्मित विक्रम-1, भारत का पहला निजी प्रक्षेपण यान, का पहला ऑर्बिटल लांच 18 जुलाई को सफल रहा।

भारतीय, एशियाई और अमेरिकी बाज़ारों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव

देश-विदेश

भारतीय, एशियाई और अमेरिकी बाज़ारों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव

भारतीय, एशियाई और अमेरिकी बाज़ारों में इस सप्ताह मिश्रित प्रदर्शन; सोना और चांदी मज़बूत, रुपया 96 के पार फिसला।

पंजाब कांग्रेस में खुलकर सामने आई खींचतान: रंधावा ने वड़िंग और बाजवा पर साधा निशाना, मान सरकार पर भी लगाए गंभीर आरोप

राज्य

पंजाब कांग्रेस में खुलकर सामने आई खींचतान: रंधावा ने वड़िंग और बाजवा पर साधा निशाना, मान सरकार पर भी लगाए गंभीर आरोप

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान सार्वजनिक रूप से खुलकर सामने आई है, जिसमें नेताओं ने एक दूसरे के कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।