कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, कनाडा के गैंगस्टरों के बीच की कड़ी था आरोपी

kapil-sharma-cafe-firing-suspect-arrested-canadian-gangsters-link

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, कनाडा के गैंगस्टरों के बीच की कड़ी था आरोपी

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार कनाडा के गैंगस्टरों के बीच की कड़ी था आरोपी

Kapil Sharma Cafe Firing Arrest: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे ‘कैप्स’ पर फायरिंग के मुख्य आरोपी बंधु मान सिंह सेखों को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक बंधु गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग का अहम हैंडलर है, और हमले की साजिश रचने से लेकर शूटर्स तथा लॉजिस्टिक सपोर्ट तक पूरा प्रबंधन उसी ने किया था।

बंधु ने शूटर्स की मदद की

पुलिस ने बताया कि, बंधु मानसिंह ने शूटर्स को हथियार और गाड़ी मुहैया कराई थी। हालांकि वह फायरिंग में शामिल नहीं था, लेकिन पूरी योजना का हिस्सा बंधू था। कनाडा पुलिस ने उस गाड़ी की पहचान कर की थी, जिससे शूटर कैफे पर फायरिंग करने पहुंचे थे। इसके बाद बंधु मानसिंह अगस्त में कनाडा से भारत भाग आया। [caption id="attachment_119395" align="alignnone" width="571"]बंधु मान सिंह सेखों बंधु मान सिंह सेखों[/caption]

Kapil Sharma Cafe Firing Arrest: मानसिंह के पास से हथियार बरामद

बता दे कि, हाल ही में दिल्ली पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह को पकड़ा था। पूछताछ में पता चला कि उन्होंने लुधियाना में मानसिंह को हथियार दिए थे। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने बंधु मानसिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बंधु मानसिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान मानसिंह के पास से एक हाई-एंड PX-3 मेड इन चाइना पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। [caption id="attachment_119396" align="alignnone" width="560"]मानसिंह का गिरफ्तार मानसिंह का गिरफ्तार[/caption]

कनाडा के गैंगस्टरों के बीच की कड़ी

दिल्ली क्राइम ब्रांच का कहना है कि सेखों लंबे समय से भारत और कनाडा के गैंगस्टरों के बीच कड़ी के तौर पर काम कर रहा था। वह गोलीबारी, उगाही और धमकी जैसे मामलों में शामिल रहा। पुलिस अब गोल्डी गैंग के अन्य सदस्यों, फंडिंग चैनल और हथियारों की सप्लाई नेटवर्क की जांच आगे बढ़ा रही है। 

10 जुलाई को हुई थी फायरिंग

Kapil Sharma Cafe Firing Arrest: बता दे कि, कपिल शर्मा का कैफे कनाडा के शहर सरी में है। इसकी 7 जुलाई, 2025 को ओपनिंग  हुई थी। इसके 3 दिन बाद 10 जुलाई को कैफे पर फायरिंग की गई। इस दौरान हमलावरों ने कैफे पर 9 राउंड फायर किए। तब हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह ने ली थी।

संबंधित सामग्री

हल्द्वानी में 7 महिने की बेटी के सामने मां से दुष्कर्म, पति से झगड़कर मायके जा रही थी महिला

राज्य

हल्द्वानी में 7 महिने की बेटी के सामने मां से दुष्कर्म, पति से झगड़कर मायके जा रही थी महिला

उत्तराखंड के हल्द्वानी में पति के दोस्त ने महिला से उसकी बेटी के सामने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़, डूबे घर, 400 बीघा फसल जलमग्न

राज्य

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़, डूबे घर, 400 बीघा फसल जलमग्न

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश और बाढ़ से गंभीर स्थिति, नदियां उफान पर, कई मकान और फसलें बर्बाद।

CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, 'हर-हर महादेव' के गूंजे जयकारे

राज्य

CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, 'हर-हर महादेव' के गूंजे जयकारे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की, जिससे वहां बम बम भोले के नारे और उत्साह का माहौल बना।

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच होगा फ्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान

खेल

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच होगा फ्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आगामी भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए दर्शकों को मुफ्त एंट्री देने का फैसला किया है। सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी।

MP सरकार का नशे के खिलाफ बड़ा ऐलान: 2029 तक नशामुक्त भारत का लक्ष्य

राज्य

MP सरकार का नशे के खिलाफ बड़ा ऐलान: 2029 तक नशामुक्त भारत का लक्ष्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ड्रग सिंडिकेट को जड़ से मिटाने के लिए उठा रही कठोर कदम, नशे के कारोबार के खिलाफ राज्यों में सहयोग बढ़ा।