कांकेर एनकाउंटर: महिला नक्सली लीडर रूपी रेड्डी ढेर

kanker-encounter-woman-naxal-leader-rupi-killed

कांकेर एनकाउंटर: महिला नक्सली लीडर रूपी रेड्डी ढेर

कांकेर एनकाउंटर महिला नक्सली लीडर रूपी रेड्डी ढेर

कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली लीडर मारी गई। मृत नक्सली की पहचान वांटेड एरिया कमेटी मेंबर (ACM) रूपी रेड्डी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर थी।

तड़के सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़

पुलिस को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच माचपल्ली के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। मुठभेड़ के बाद मौके से रूपी रेड्डी का शव बरामद किया गया।

मौके से हथियार बरामद

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से एक पिस्टल और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है।

सरेंडर से कर रही थी इनकार

पुलिस ने बताया कि रूपी रेड्डी को लगातार आत्मसमर्पण के लिए कहा जा रहा था, लेकिन वह सक्रिय रूप से नक्सली गतिविधियों में शामिल रही।बस्तर क्षेत्र में कई बड़े नक्सलियों के मारे जाने या सरेंडर के बाद वह सक्रिय कैडर में अहम भूमिका निभा रही थी।

नक्सली कमांडर की पत्नी थी रूपी

रूपी रेड्डी, स्टेट कमेटी मेंबर विजय रेड्डी की पत्नी थी। विजय रेड्डी पहले ही राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-चौकी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारा जा चुका है।बताया जा रहा है कि रूपी रेड्डी ही उत्तर बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों को सरेंडर करने से रोक रही थी।

नक्सलवाद पर सरकार का रुख

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि देश में नक्सलवाद पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है और इसके खात्मे की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।हालांकि, बस्तर जैसे इलाकों में अभी भी सुरक्षा बल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।