कान्हा टाइगर रिजर्व जाने से पहले जान ले नियम: कोर पर्यटन क्षेत्र में मोबाइल फोन पूरी तरह बैन

kanha-tiger-reserve-mobile-ban-in-core-tourism-zone

कान्हा टाइगर रिजर्व जाने से पहले जान ले नियम: कोर पर्यटन क्षेत्र में मोबाइल फोन पूरी तरह बैन

कान्हा टाइगर रिजर्व जाने से पहले जान ले नियम कोर पर्यटन क्षेत्र में मोबाइल फोन पूरी तरह बैन

अगर आप कान्हा टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में जंगल सफारी का आनंद लेने की योजना बना रहे हैं, तो अब मोबाइल फोन साथ ले जाना भूल जाइए। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व में कोर पर्यटन जोनों के भीतर मोबाइल फोन के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली के 17 नवंबर 2025 के आदेश के अनुपालन में लिया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इन क्षेत्रों में लागू प्रतिबंध

कान्हा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, यह प्रतिबंध कोर हैबिटेट के सभी पर्यटन जोनों में लागू रहेगा। इसके तहत किसली, कान्हा, मुक्की, सरही, फेन अभ्यारण्यसहित खापा, सिझौरा और खटिया प्रवेश द्वारों पर इस संबंध में स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि पर्यटकों को पहले से जानकारी मिल सके।

पर्यटकों से लेकर गाइड तक, सभी पर नियन नियम

वन विभाग ने साफ किया है कि यह नियम केवल पर्यटकों तक सीमित नहीं है। गाइड, जिप्सी चालक, वाहन मालिक और गाइड एसोसिएशन-सभी को इस निर्णय की जानकारी दे दी गई है। आदेश के अनुसार,कोर पर्यटन क्षेत्र में मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।यदि कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

क्यों लिया गया फैसला

वन विभाग का मानना है कि मोबाइल फोन का उपयोग वन्यजीवों को परेशान करता है जंगल की प्राकृतिक शांति भंग करता है संवेदनशील टाइगर हैबिटेट के लिए खतरा बन सकता है इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन और बाघों की सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया गया है।

पर्यटकों के लिए क्या बदलेगा

न फोटो क्लिकिंग न वीडियो रिकॉर्डिंग न कॉल और न सोशल मीडिया पर्यटकों को केवल प्रकृति, जंगल और वन्यजीवों के अनुभव पर ध्यान देना होगा। वन विभाग का कहना है कि इससे न केवल वन्यजीवों को राहत मिलेगी, बल्कि पर्यटकों को भी जंगल का वास्तविक और शांत अनुभव मिल सकेगा।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

राज्य

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

ट्विशा शर्मा केस में मुख्य आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई 12 अगस्त को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में निर्धारित है।

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को पेंशन और गैस सिलेंडर रिफिल की राशि अंतरित की।

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

राज्य

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।