असम चुनाव में JMM ने खेला ‘एकला चलो’ दांव: 19 सीटों पर उतरेंगे उम्मीदवार, कांग्रेस से नहीं बनी बात

jmm-in-assam-polls-party-to-contest-19-candidates-in-upcoming-elections

असम चुनाव में JMM ने खेला ‘एकला चलो’ दांव: 19 सीटों पर उतरेंगे उम्मीदवार, कांग्रेस से नहीं बनी बात

असम चुनाव में jmm ने खेला  ‘एकला चलो’ दांव 19 सीटों पर उतरेंगे उम्मीदवार कांग्रेस से नहीं बनी बात

JMM in Assam polls: असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां सोमवार को तेज हो गई हैं। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बड़ा फैसला लेते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वह इस बार अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेगी। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाएं जरूर तलाशी गईं, लेकिन सीट बंटवारे और रणनीति पर सहमति नहीं बन पाने के कारण बातचीत बेनतीजा रही। झामुमो के शीर्ष नेताओं ने कांग्रेस के साथ कई दौरों में चर्चा की, मगर अंतिम सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद पार्टी ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला लिया।

19 सीटों पर JMM के उम्मीदवार, चुनाव चिन्ह भी मिला

[caption id="attachment_141535" align="alignnone" width="1200"]झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन[/caption] झामुमो ने बताया उन्होनें कि असम में 19 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है। पार्टी को ‘तीर-कमान’ चुनाव चिन्ह भी आवंटित हो चुका है और उम्मीदवारों को सिंबल देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह सौंपते हुए चुनावी अभियान को गति देने के संकेत दिए हैं।

JMM in Assam polls: इनको दिया गया टिकट 

पार्टी ने कुछ अहम सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर दिए हैं। माजबत विधानसभा सीट से प्रीति रेखा बरला को टिकट दिया गया है, जबकि सोनारी सीट से बलदेव तेली को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, झामुमो ने सहयोगी दल के रूप में CPIML के लिए एक सीट छोड़ने का निर्णय लिया है, जिससे सीमित स्तर पर सहयोग की रणनीति भी सामने आई है।

चाय बागान और आदिवासी वोट बैंक पर रहेगा फोकस

झामुमो की चुनावी रणनीति असम के चाय बागान क्षेत्रों और वहां रहने वाले टी-ट्राइब तथा आदिवासी मतदाताओं पर केंद्रित है। पार्टी को उम्मीद है कि इन इलाकों में उसकी पकड़ चुनावी नतीजों में निर्णायक साबित हो सकती है। एक और दिलचस्प बात यह है कि झारखंड में झामुमो और कांग्रेस मिलकर सरकार चला रहे हैं, लेकिन असम में दोनों दल अलग-अलग चुनावी राह पर हैं। इससे स्पष्ट होता है कि क्षेत्रीय राजनीतिक समीकरण राज्यों के अनुसार बदलते रहते हैं। [caption id="attachment_57708" align="alignnone" width="1008"]Representative image Representative image[/caption]

9 अप्रैल को किया जायेगा मतदान, नामांकन की आखिरी तारीख आज

असम विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना है। नामांकन की अंतिम तारीख आज होने के कारण सभी राजनीतिक दल तेजी से अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे रहे हैं। ऐसे में झामुमो का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला इस चुनाव को और दिलचस्प बना सकता है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।