असम चुनाव में चाय बागानों तक पहुंची सियासत: झारखण्ड सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन न...

jharkhand-news-cm-hemant-soren-and-wife-kalpana-spend-time-with-assam-labourers

असम चुनाव में चाय बागानों तक पहुंची सियासत: झारखण्ड सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन ने मजदूरों संग बिताया वक्त

असम चुनाव में चाय बागानों तक पहुंची सियासत झारखण्ड सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन ने मजदूरों संग बिताया वक्त

Jharkhand news: असम विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने चाय बागानों का दौरा कर सियासी पारा चढ़ा दिया है। दोनों नेताओं ने जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने की रणनीति के तहत गुरुवार को मजदूरों के बीच समय बिताया और उनकी समस्याओं को करीब से समझने का प्रयास किया।

चाय बागान पहुंचकर सीएम हेमंत और विधायक कल्पना सोरेन ने मजदूरों के साथ घुल-मिलकर चाय की पत्तियां तोड़ीं, उनके साथ बातचीत की और तस्वीरें भी खिंचवाईं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह दृश्य चुनावी माहौल में एक अलग संदेश देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

[caption id="attachment_144756" align="alignnone" width="1200"]झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन[/caption]

मजदूरों के घर पहुंचे सीएम सोरेन, हालात देख जताई चिंता

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सोरेन एक चाय बागान मजदूर के कच्चे मकान तक पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, घर में अंधेरा पसरा हुआ था, जहां मुख्यमंत्री सोरेन टॉर्च की रोशनी में अंदर गए और वहां की स्थिति देखकर हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि असम के चाय बागान मजदूरों की हालत बेहद चिंताजनक है और उन्हें बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। वहीं विधायक कल्पना सोरेन ने चाय की पत्तियां तोड़ते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं और चर्चा का विषय बनकर उभरीं हैं।

भाजपा सरकार पर सीएम सोरेन ने बोला तीखा हमला

मुख्यमंत्री सोरेन ने झारखंड की योजनाओं का हवाला देते हुए असम की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड में ‘अबुआ आवास योजना’ के तहत गरीबों को पक्के मकान और कई क्षेत्रों में मुफ्त बिजली दी जा रही है, जबकि असम में आदिवासी और मजदूर वर्ग को इन सुविधाओं से वंचित रखा गया है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि यहां के आदिवासी समाज का केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया है, लेकिन उनके जीवन स्तर में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ।

असम में सरकार बनने पर योजनाएं लागू करने का किया वादा

सीएम सोरेन ने दावा किया कि यदि असम में उनकी पार्टी JMM की सरकार बनती है, तो झारखंड की तर्ज पर जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएंगी। इस दौरान उन्होंने मजदूरों को बेहतर आवास, बिजली और सामाजिक सुरक्षा देने का आश्वासन भी दिया।

जमीनी जुड़ाव से वोट साधने की अपनाई जा रही रणनीति

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री सोरेन और कल्पना का यह दौरा महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सोची-समझी चुनावी रणनीति का हिस्सा है। इसके जरिए वरिष्ठ नेता सीधे आम लोगों के बीच पहुंचकर विश्वास जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

चीता प्रोजेक्ट डायरेक्टर को राज्य सूचना आयोग का नोटिस, RTI में जानकारी नहीं देने पर मांगा जवाब

राज्य

चीता प्रोजेक्ट डायरेक्टर को राज्य सूचना आयोग का नोटिस, RTI में जानकारी नहीं देने पर मांगा जवाब

मध्य प्रदेश के चीता प्रोजेक्ट में सूचनाएं न देने पर राज्य सूचना आयोग ने कड़े कदम उठाए हैं। डायरेक्टर उत्तम शर्मा को जवाबदेही के लिए तलब किया गया।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगी ओपन जेल

राज्य

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगी ओपन जेल

झारखंड सरकार ने सुधारात्मक न्याय के लिए 26 आजीवन कारावास के कैदियों की रिहाई को मंजूरी देते हुए पुनर्निर्माण की दिशा में कदम उठाया।

MP के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी : बीटेक-एमबीए समेत तकनीकी कोर्स में एडमिशन रद्द करने पर नहीं मिलेगी फीस वापस

राज्य

MP के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी : बीटेक-एमबीए समेत तकनीकी कोर्स में एडमिशन रद्द करने पर नहीं मिलेगी फीस वापस

मध्य प्रदेश में तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्रों को कॉलेज बदलने पर या प्रवेश निरस्त करने पर फीस वापसी नहीं मिलेगी।

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में विजय की 'जन नायगन' के शो रद्द, थिएटरों ने हटाए पोस्टर

मनोरंजन

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में विजय की 'जन नायगन' के शो रद्द, थिएटरों ने हटाए पोस्टर

कावेरी नदी जल विवाद के कारण तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'जन नायगन' की स्क्रीनिंग कर्नाटक में रोकी गई।

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों दिया इस्तीफा, PM ने की थी तारीफ तो BJP में आए

देश-विदेश

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों दिया इस्तीफा, PM ने की थी तारीफ तो BJP में आए

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं।