‘उपद्रवियों पर हो तुरंत कार्रवाई, शांति से हों त्योहार’: झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के सख्त निर्देश

jharkhand-cm-news-hemant-soren-directs-officials-to-ensure-peaceful-festivities

‘उपद्रवियों पर हो तुरंत कार्रवाई, शांति से हों त्योहार’: झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के सख्त निर्देश

‘उपद्रवियों पर हो तुरंत कार्रवाई शांति से हों त्योहार’ झारखण्ड cm हेमंत सोरेन के सख्त निर्देश

Jharkhand CM news: झारखंड में आने वाले प्रमुख त्योहारों, जैसे कि ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के नाम पर किसी भी तरह की हिंसा, अशांति या उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन को व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उपद्रवियों पर अपनाएं ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

[caption id="attachment_132734" align="alignnone" width="1200"]Jharkhand Chief Minister Hemant Soren Jharkhand Chief Minister Hemant Soren[/caption]

मुख्यमंत्री सोरेन ने एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न होने चाहिए और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर प्रशासन सतर्क रहे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, संवेदनशील क्षेत्रों पर फोकस हो

सीएम सोरेन ने सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि संवेदनशील इलाकों और धार्मिक स्थलों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। साथ ही साथ, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे लगाने और ड्रोन से निगरानी करने जैसे कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

जुलूस मार्गों पर ‘सेफ जोन’ और विशेष निगरानी

मुख्यमंत्री सोरेन ने आगे निर्देश दिया कि जुलूस मार्गों पर ‘सेफ जोन’ बनाए जाएं, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। जुलूस के दौरान होने वाली सभी गतिविधियों का रिकॉर्ड रखने और मार्गों का पहले से सत्यापन करने पर भी जोर दिया गया। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने को भी प्राथमिकता दी गई है।

सोशल मीडिया पर रखें कड़ी नजर, अफवाहों पर लगायें रोक

[caption id="attachment_142192" align="alignnone" width="1200"]Representative image Representative image[/caption] सीएम सोरेन ने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।
सोरेन के बिजली, पानी और अन्य व्यवस्थाओं की भी की समीक्षा
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था के साथ-साथ बिजली, पानी, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि त्योहारों के दौरान आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।