Jewellery Shop Robbery Samastipur: ज्वेलरी दुकान पर सनसनीखेज लूट, दुकानदार को मा...

jewellery-shop-robbery-samastipur

Jewellery Shop Robbery Samastipur: ज्वेलरी दुकान पर सनसनीखेज लूट, दुकानदार को मारी गोली, तीन बदमाश फरार

jewellery shop robbery samastipur ज्वेलरी दुकान पर सनसनीखेज लूट दुकानदार को मारी गोली तीन बदमाश फरार

Jewellery Shop Robbery Samastipur: समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में रविवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज लूट की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर हाट के पास स्थित एक ज्वेलरी दुकान पर तीन हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान दुकानदार फूल बाबू साह ने जब बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने गोली चला दी, जिससे फूल बाबू की जांघ में गोली लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बदमाश दुकान से लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी लूटकर दो बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए।

ज्वेलरी शोप में हुई चोरी

घटना रविवार दोपहर की है, जब मोहनपुर हाट के पास फूल बाबू साह अपनी ज्वेलरी दुकान पर मौजूद थे। अचानक तीन हथियारबंद बदमाश दुकान में घुसे और हथियारों के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने दुकान से सोने के आभूषण और नकदी लूटने की कोशिश की। फूल बाबू ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनकी जांघ में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश दुकान से लूट का सामान लेकर दो बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए।

35 लाख रूपए के आभूषणों की लूट

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और जख्मी दुकानदार को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब 35 लाख रुपये और नकदी लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी लूट की राशि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फूल बाबू की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उनकी चोट गंभीर है। Read More: पटना को मिली स्मार्ट सौगात: बिहार का पहला स्मार्ट टनल और मल्टी मॉडल हब शुरू, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Jewelry Shop Robbery Samastipur: जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सुराग जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने लूट के सामान की बरामदगी और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है। साथ ही, इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

संबंधित सामग्री

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

मनोरंजन

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

गायक गुरु रंधावा को उनके नवीनतम गाने 'फाइन शिट' के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, जिसके बोल और प्रस्तुति को लेकर प्रशंसक नाखुश हैं।

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

लाइफ स्टाइल

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

दोपहर के खाने के बाद नींद आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि भारी भोजन, सर्केडियन रिदम और खून में ग्लूकोज का बदलाव।

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, हुई मौत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

राज्य

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, हुई मौत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

देहरादून में दूध लेने गई महिला पर जंगली हाथी का हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

राज्य

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क का उद्घाटन किया, जो 69.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुई है।

अंबिकापुर​​​​​​​: डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी जवान का 42 दिन चलता रहा इलाज

राज्य

अंबिकापुर​​​​​​​: डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी जवान का 42 दिन चलता रहा इलाज

छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति की मौत के बाद भी आयुष्मान योजना के रिकॉर्ड में 42 दिन तक उसका इलाज जारी रहा। परिवार ने तकनीकी गलती पर सवाल उठाए।