कल दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 14 अप्रैल को देंगे इस्तीफा

nitish-kumar-delhi-visit-resignation-april-14

कल दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 14 अप्रैल को देंगे इस्तीफा

कल दिल्ली जाएंगे cm नीतीश 14 अप्रैल को देंगे इस्तीफा

Nitish Kumar resignation date: CM नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर बिहार की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। यह दौरा सत्ता परिवर्तन की दिशा तय करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला सेट होता नजर आ रहा है। 

 CM नीतीश

15 अप्रैल नई सरकार

मंत्री विजय चौधरी ने बताया, 'नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे। कल दोपहर 3:20 फ्लाइट से वो रवाना होंगे। 10 अप्रैल को CM नीतीश राज्यसभा की शपथ लेंगे।' सूत्रों की माने तो इसके बाद 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश दिल्ली से पटना लौटेंगे। 13 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी। 14 अप्रैल को नीतीश मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे सकते हैं, और 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार बन सकती है।

दिल्ली में बैठक 

बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर नीतीश के साथ दिल्ली में बैठक होगी। इस बैठक में CM का नाम फाइनल कर दिया जाएगा। बिहार का अगला CM कौन होगा इसका ऐलान 13 अप्रैल के बाद होगा। बिहार के CM को लेकर अभी जो नाम सबसे आगे है वो डिप्टी CM सम्राट चौधरी का बताया जा रहा है।

[caption id="attachment_145885" align="alignnone" width="1317"]मुख्यमंत्री को लेकर नीतीश के साथ दिल्ली में बैठक मुख्यमंत्री को लेकर नीतीश के साथ दिल्ली में बैठक[/caption]

Nitish Kumar resignation date: नया CM कौन? 

10 अप्रैल को ही बिहार BJP की अहम बैठक भी दिल्ली में होगी। प्रदेश BJP कोर कमेटी के नेताओं से औपचारिक रुप से बिहार के मुख्यमंत्री के नाम पर आम सहमति ली जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में PM नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं। प्रदेश BJP अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय, सांसद संजय जायसवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र व प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, मंत्री दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय समेत अन्य नेता भी रहेंगे।

विधानमंडल दल की बैठक

CM नीतीश कुमार बतौर राज्यसभा सदस्य शपथ लेकर पटना वापसी पर किसी दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक बुला सकते हैं। बैठक में वह CM पद छोड़ने की जानकारी आधिकारिक तौर पर विधायकों को देंगे। फिर राज्यपाल को इस्तीफा देंगे। नई सरकार के गठन को पहले NDA के सभी घटक दलों के विधायक दल की अलग-अलग बैठकों में नेता चुने जाएंगे। इसके बाद NDA विधानमंडल दल के नेता की घोषणा संयुक्त बैठक में होगी। जो NDA गठबंधन के नए नेता चुने जाएंगे वो सरकार बनाने का प्रस्ताव राज्यपाल को देंगे।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।