Benefits Of Japanese Water Therapy: क्या वाकई असरदार है जापानी वॉटर थेरेपी? जानें साइंस और सच्चाई...

japanese-water-therapy-science-benefits-truth

Benefits Of Japanese Water Therapy: क्या वाकई असरदार है जापानी वॉटर थेरेपी? जानें साइंस और सच्चाई...

benefits of japanese water therapy क्या वाकई असरदार है जापानी वॉटर थेरेपी जानें साइंस और सच्चाई

Benefits Of Japanese Water Therapy: आजकल हर कोई हेल्दी और फिट रहना चाहते है, इसके लिए कई उपाय करते रहते है, इसमें से एक जापानी वॉटर थेरेपी है, जिसे जापान में लोग लंबे समय से अपनाते आ रहे हैं। इसमें सुबह उठते ही खाली पेट गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है। यह थेरेपी शरीर को अंदर से साफ करने, पाचन क्रिया को दुरुस्त करने और त्वचा की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करती है। Read More: Cholesterol Causes and Remedies: कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ता है? जानिए कारण और निवारण…

जापानी वॉटर थेरेपी क्या है?

इस थेरेपी में सुबह उठते ही खाली पेट 4 से 5 गिलास (लगभग 650-700 मिली) गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसके बाद कम से कम 45 मिनट तक कुछ नहीं खाना होता। इससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, मेटाबॉलिज्म तेज होता है और पाचन क्रिया बेहतर होती है।

हेल्थ बेनिफिट्स...

1. पाचन में सुधार - खाली पेट पानी पीने से कब्ज, गैस जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। 2. वजन घटाने में मदद - पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होती है। 3. त्वचा की सेहत - हाइड्रेशन बेहतर होने से स्किन ग्लो करती है और डार्क सर्कल्स या एक्ने की समस्या कम होती है। 4. टॉक्सिन्स का बाहर निकलना - पानी शरीर के अंदरूनी टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। 5. थकान में कमी - दिन की शुरुआत हाइड्रेटेड बॉडी के साथ करने से थकान कम महसूस होती है। 6. ऊर्जा में बढ़ोतरी - दिन की शुरुआत हाईड्रेटेड बॉडी के साथ करने से थकान कम लगती है।

क्या यह थेरेपी वजन घटाने में असरदार है?

कुछ स्टडीज के अनुसार...

1. यह थेरेपी मीठे पेय पदार्थों के स्थान पर सिर्फ पानी पीने की आदत को प्रोत्साहित करती है, जिससे डेली कैलोरी इनटेक कम होता है। 2. एक साथ पानी पीने से पेट भरा-भरा महसूस होता है, जिससे भूख कम लगती है। 3. इसके नियमों के अनुसार हर मील सिर्फ 15 मिनट में खत्म करना और फिर दो घंटे तक कुछ नहीं खाना, खाने की मात्रा पर नियंत्रण लाता है। हालांकि, सभी शोध इस बात पर सहमत नहीं हैं। कुछ स्टडीज में इसे असरदार पाया गया है, जबकि कुछ में खास अंतर नहीं देखा गया।

इस थेरेपी को कितने समय तक करना चाहिए?

जापान मेडिकल एसोसिएशन का कहना है कि अगर इस थेरेपी को नियमित रूप से कुछ हफ्तों तक किया जाए तो यह डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, गैस, कब्ज जैसी समस्याओं में सुधार ला सकती है। लेकिन अभी तक इसे लेकर वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं।

किसे बरतनी चाहिए सावधानी?

हालांकि यह थेरेपी आमतौर पर सुरक्षित मानी जाती है, लेकिन कुछ विशेष स्थितियों में लोगों को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए- 1. किडनी या दिल की बीमारी वाले 2. वॉटर रिटेंशन या ब्लड प्रेशर की समस्या वाले 3. जिन्हें बार-बार पेशाब जाने की समस्या रहती हो साथ ही, एक बार में बहुत अधिक पानी पीना वॉटर टॉक्सिसिटी का कारण बन सकता है जिससे सिरदर्द, मतली और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

संबंधित सामग्री

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के 'देवदासी' शब्द उपयोग पर बड़ा हंगामा हुआ, विपक्ष और सरकार में तीखी नोकझोंक।