RAJASTHAN NEWS : जयपुर में डंपर का कहर,दो युवकों को टक्कर मारी एक की मौके पर मौत

jaipur-dumper-accident-2025

RAJASTHAN NEWS : जयपुर में डंपर का कहर,दो युवकों को टक्कर मारी एक की मौके पर मौत

rajasthan news  जयपुर में डंपर का कहरदो युवकों को टक्कर मारी एक की मौके पर मौत

Jaipur dumper accident 2025 : राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में डंपर का कहर देखने को मिला। जयपुर-सीकर हाईवे पर टोडी मोड़ तिराहे के पास डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक  की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक  गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक सोलर प्लांट लगाने का काम करते थे और चौमूं से जयपुर लौट रहे थे।

दर्दनाक मुठभेड़ का सीसीटीवी फुटेज

हादसे का घटनास्थल CCTV कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक सवार युवा सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर ने बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीट लिया। इस दौरान सोनू का सिर डंपर के टायर के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरीशंकर दूर जाकर गिरा और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। READ MORE :राजस्थान कांग्रेस में संगठनात्मक उथल-पुथल की आहट तेज

पुलिस की कार्रवाई: डंपर जब्त, चालक फरार

पुलिस ने सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर डंपर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घायल गौरीशंकर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक सोनू का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

डंपर हादसों का बढ़ता खौफ

जयपुर में डंपर से जुड़ी ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले लोहे की मंडी रोड पर एक डंपर ने कई वाहनों और लोगों को कुचल दिया था, जिसमें 15 से अधिक लोग मारे गए थे। इन हादसों ने शहरवासियों में डंपर की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को लेकर खौफ फैला दिया है। जयपुर में डंपर और अन्य वाहनों द्वारा हो रहे हादसों को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा नियमों का पालन और कावायद की सख्ती जरूरी है। प्रशासन एवं पुलिस को सड़क सुरक्षा को लेकर और जागरूकता फैलानी होगी तथा चालक और वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी ताकि ऐसे दुखद हादसों से शहर को बचाया जा सके।    

संबंधित सामग्री

एमपी सरकार  का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक

राज्य

एमपी सरकार  का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक

 किसान संगठनों के साथ हुई मंत्री समूह की बैठक, किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, सुधार होने तक ई-टोकन से खाद वितरण की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से स्थगित

अफेयर के शक में पति ने की पत्नी की हत्या; तड़पते आखिरी पलों का वीडियो बनाया, परिजनों को भेजा; आरोपी गिरफ्तार

जुर्म गाथा

अफेयर के शक में पति ने की पत्नी की हत्या; तड़पते आखिरी पलों का वीडियो बनाया, परिजनों को भेजा; आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के बागलकोट में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर वीडियो बनाया और उसे परिजनों को भेजा। पत्नी के विवाहेतर संबंध के शक में हत्या की गई।

ADR रिपोर्ट पर भड़के हिमाचल CM सुक्खू, बोले- संपत्ति नहीं बढ़ी, गलत तथ्यों से किया जा रहा गुमराह

राज्य

ADR रिपोर्ट पर भड़के हिमाचल CM सुक्खू, बोले- संपत्ति नहीं बढ़ी, गलत तथ्यों से किया जा रहा गुमराह

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ADR रिपोर्ट की तथ्यात्मकता को चुनौती दी, भ्रामक जानकारी और पुरानी संपत्ति के मूल्यांकन पर प्रश्न उठाए।

संसद में पास हुए दो अहम संशोधन, जानिए किसे फायदा और क्या होगा असर

देश-विदेश

संसद में पास हुए दो अहम संशोधन, जानिए किसे फायदा और क्या होगा असर

भारतीय संसद ने पेपर लीक रोकथाम और 'वंदे मातरम' के अपमान पर सख्त कानूनों को मंजूरी दी, जिससे परीक्षा प्रणाली और राष्ट्रीय सम्मान में सुधार की उम्मीद है।

मूंग खरीदी विवाद पर सरकार-किसान आमने-सामने, मंत्रालय में मंत्री समूह और किसान प्रतिनिधियों की अहम बैठक शुरू

राज्य

मूंग खरीदी विवाद पर सरकार-किसान आमने-सामने, मंत्रालय में मंत्री समूह और किसान प्रतिनिधियों की अहम बैठक शुरू

मध्य प्रदेश में तीन मंत्रियों ने किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, कृषि मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं और आंदोलन को शांतिपूर्ण समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।