IPL 2026 Second Phase Schedule: IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी!

ipl-2026-second-phase-schedule-jari

IPL 2026 Second Phase Schedule: IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी!

ipl 2026 second phase schedule ipl 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी

IPL 2026 Second Phase Schedule: IPL 2026 के सेकेंड फेज का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। IPL कमेटी ने 26 मार्च की शाम 6 बजे सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग के पहले फेज का शेड्यूल पहले जारी कर दिया गया था,वहीं दूसरे फेज का भी मैच जारी किया गया है, जिसमें 12 स्टेडियम में 50 मैच खेले जाएंगे।

दूसरे फेज के मैच वेन्यू

दूसरे फेज के मैच बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे।

13 अप्रैल को SRH vs RR का मैच

पहले फेज में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक 20 मैच खेले जाएंगे, जबकि प्लेऑफ का शेड्यूल अनाउंस नहीं हुआ, वहीं फाइनल 31 मई को बेंगलुरु में ही खेला जाएगा। दूसरे फेज का पहला मैच 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। वहीं पहले फेज का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

पूरा शेड्यूल जारी 28 मार्च को पहला ओपनिंग मैच चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। खास बात यह है कि यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि, 29 मार्च को 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच होगा। यह मैच मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरा शेड्यूल

लीग स्टेज में 70 मुकाबले

IPL में इस बार रायपुर और धर्मशाला को सेकेंड होमग्राउंड के रूप में शामिल किया गया है। टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हैं और हर टीम अपने होमग्राउंड पर 7 और विपक्षी टीमों के मैदान पर 7 मैच खेलेगी।

राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने दो-दो होमग्राउंड चुने हैं। राजस्थान अपने शुरुआती 3 होम मैच गुवाहाटी में खेलेगी, जबकि बाकी 4 मुकाबले जयपुर में होंगे। वहीं, बेंगलुरु का दूसरा होमग्राउंड रायपुर और पंजाब का मुल्लांपुर तय किया गया है।

इस सीजन के मुकाबले बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर, मुल्लांपुर और गुवाहाटी समेत कुल 13 वेन्यू पर खेले जाएंगे। लीग स्टेज में कुल 70 मैच होंगे, जबकि प्लेऑफ के 4 मुकाबले मुल्लांपुर और बेंगलुरु में आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, इन मैचों की तारीखों का ऐलान अभी बाकी है।

संबंधित सामग्री

भारतीय, एशियाई और अमेरिकी बाज़ारों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव

देश-विदेश

भारतीय, एशियाई और अमेरिकी बाज़ारों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव

भारतीय, एशियाई और अमेरिकी बाज़ारों में इस सप्ताह मिश्रित प्रदर्शन; सोना और चांदी मज़बूत, रुपया 96 के पार फिसला।

देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर रोक, CM धामी ने दिए आदेश

राज्य

देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर रोक, CM धामी ने दिए आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी है, स्थानीय जनभावनाओं का सम्मान करते हुए।

मेरठ में पत्नी ने पति को सांप से डसवाया, वैन ड्राइवर प्रेमी के साथ रची खौफनाक साजिश

राज्य

मेरठ में पत्नी ने पति को सांप से डसवाया, वैन ड्राइवर प्रेमी के साथ रची खौफनाक साजिश

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक स्कूल संचालक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सांप का उपयोग कर हत्या की। पति को सांप से डसवा कर मार डाला।

अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, थप्पड़ मारने की भी कोशिश, जंतर-मंतर पर हंगामा

देश-विदेश

अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, थप्पड़ मारने की भी कोशिश, जंतर-मंतर पर हंगामा

जंतर-मंतर पर एक महिला ने CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी और थप्पड़ मारने की कोशिश की, जिससे हंगामा उत्पन्न हो गया।

दूल्हा पीछे आ रहा... नरोत्तम मिश्रा बोले - उसे माला पहनाओं

राज्य

दूल्हा पीछे आ रहा... नरोत्तम मिश्रा बोले - उसे माला पहनाओं

दतिया उपचुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने स्वागत को टालते हुए प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को प्राथमिकता दी, जिससे समर्थकों में उत्साह बढ़ा।