T20 World Cup 2026 Pitch: फाइनल मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बदली गई मिट्टी!

india-will-be-offered-mixed-soil-pitch-at-narendra-modi-stadium

T20 World Cup 2026 Pitch: फाइनल मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बदली गई मिट्टी!

t20 world cup 2026 pitch फाइनल मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बदली गई मिट्टी

T20 World Cup 2026 Pitch: T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने- सामने होगीं। दोनों के बीच यह मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में हाईवोल्टेज खेला जाएगा। यह वही मैदान है जहां भारत को 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था मिक्स्ड मिट्टी वाली पिच का फैसला

इसी स्टेडियम मिली थी भारत को हार

19 नवंबर 2023 को खेले गए वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था।

मिक्स्ड मिट्टी वाली होगी पिच

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिक्स्ड मिट्टी वाली पिच तैयार की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह खास ट्रैक मिक्स मिट्टी वाली पिच है, लेकिन इसमें काली मिट्टी के मुकाबले लाल मिट्टी ज्यादा है। लाल मिट्टी की ज्यादा मात्रा होने से दोनों पारियों में गेंद आसानी से बल्ले पर आएगी और अच्छा बाउंस भी मिलेगा।

यह वही पिच होगी जहां साउथ अफ्रीका ने अपने लीग गेम में कनाडा के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने 5 विकेट पर 213 रन बनाए थे, जबकि कनाडा ने 156/8 पर पारी खत्म की थी।

2023 वर्ल्ड कप हार से जुड़ा कनेक्शन

काली मिट्टी के मुकाबले लाल मिट्टी की मात्रा ज्यादा वाली पिच को चुनने की सबसे बड़ी वजह 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारत को मिली हार है। भारत 50 ओवर के उस फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से काली मिट्टी वाली पिच पर हार गया था, जो धीमी हो जाती है। भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी मुश्किल हुई थी।

इसी तरह, मौजूदा टूर्नामेंट के सुपर 8 में भारत साउथ अफ्रीका से 70 से ज्यादा रनों से हार गया।

बल्लेबाजों को मिलेगा फायदा

सोर्स के मुताबिक, भारतीय टीम को फाइनल के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिक्स्ड मिट्टी वाली पिच ऑफर की जाएगी। यह एक स्पोर्टिंग पिच होगी जहां कोई अतिरिक्त फायदा नहीं होगा। इस ट्रैक पर ज्यादा लाल मिट्टी होने से बाउंस अच्छा होगा और बैट्समैन को खेलने में आसानी होगी। भारतीय टीम मैनेजमेंट लीग मैचों के दौरान दी गई कुछ पिचों से खुश नहीं था और उन्होंने स्थानीय क्यूरेटर के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। यही वजह है कि BCCI ने पिच तैयार करने के बारे में बात करने के लिए अपने स्टाफ को भेजने का फैसला किया।

संबंधित सामग्री

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

राज्य

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

सीएम डॉ. यादव ने कहा - डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार। राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है।

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले की कृषि और नवाचारों की प्रगति का वर्णन किया, जिसमें आधुनिक कृषि तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।