IND vs AUS 4rth T20: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक T20 जीत, सीरीज में 2-1 की बढ़त!

india-vs-australia-4th-t20-historic-win-series-lead

IND vs AUS 4rth T20: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक T20 जीत, सीरीज में 2-1 की बढ़त!

ind vs aus 4rth t20 भारत की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक t20 जीत सीरीज में 2-1 की बढ़त

IND vs AUS 4rth T20: गोल्ड कोस्ट में खेले गए चौथे T-20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से शिकस्त दी। यह भारत की ऑस्ट्रेलिया पर T-20 में दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। Read More: SA vs PAK 2nd ODI 2025: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से दी शिकस्त, डिकॉक बने प्लेयर ऑफ द मैच…

शिवम दुबे का 117 मीटर लंबा सिक्स, बॉल हुई गुम!

11वें ओवर शिवम दुबे ने एडम जम्पा की गेंद पर 117 मीटर लंबा छ्क्का जड़ा। गेंद स्टेडियम से बाहर चली गई और नई गेंद मंगवानी पड़ी। दुबे की यह हिट सोशल मीडिया पर छा गई।

गिल और अभिषेक की साझेदारी...

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाए। शुभमन गिल ने 46 रन और अभिषेक शर्मा ने उनके साथ 56 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 20 रन और शिवम दुबे ने 22 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जम्पा और नाथन एलिस ने शानदार गेंदबाजी की। दोनों ने 3-3 विकेट झटके, जबकि स्टोयनिस और बार्टलेट को 1-1 सफलता मिली।

प्लेयर ऑफ द मैच – अक्षर पटेल का ऑलराउंड प्रदर्शन...

अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 11 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में मैथ्यू शॉर्ट और जोश इंग्लिस जैसे अहम विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 2 विकेट लिए।

सुंदर की धमाकेदार गेंदबाजी – लगातार 2 विकेट झटके...

वॉशिंगटन सुंदर ने 17वें ओवर में लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट लेकर मैच भारत की झोली में डाल दिया। उन्होंने मार्कस स्टोयनिस को LBW किया और अगली गेंद पर जैवियर बार्टलेट को खुद कैच कर लिया।

गिल का 101 मीटर सिक्स और रिव्यू में बचाव...

14वें ओवर में शुभमन गिल LBW आउट दिए गए, लेकिन रिव्यू में बच गए क्योंकि गेंद बल्ले से लगी थी। इसके बाद उन्होंने उसी ओवर में 101 मीटर लंबा छक्का जड़ा और दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

अभिषेक के कंधे पर बॉल लगी, कैच भी छूटा...

पहले ओवर में अभिषेक शर्मा का कैच जैवियर बार्टलेट ने ड्रॉप किया, जबकि छठे ओवर में स्टोयनिस की गेंद उनके कंधे पर लगी। उन्होंने अगली ही गेंद पर चौका जड़कर जवाब दिया।

अक्षर का DRS में सफलता – शॉर्ट आउट

अक्षर पटेल की गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट LBW हुए। अंपायर ने पहले ‘नॉट आउट’ दिया, लेकिन सूर्यकुमार यादव के रिव्यू पर थर्ड अंपायर ने फैसला पलट दिया।

ऑस्ट्रेलिया 119 पर ऑलआउट...

168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 18.2 ओवर में सिर्फ 119 रन पर ढेर हो गई। सुंदर ने 3 रन देकर 3 विकेट, अक्षर और दुबे ने 2-2 विकेट झटके।

मैच के बाद खिलाड़ी...

अक्षर पटेल ने कहा कि- "टीम के लिए योगदान देकर खुश हूं। मेरे पास विकेट भांपने का समय था। साथियों ने बताया था कि पिच आसान नहीं है और गेंद रुक कर आ रही है। इसीलिए मैंने इंतजार किया और शॉर्ट खेले।"

उन्होंने कहा-

'बतौर बॉलर यही सोचता हूं कि बैटर का मजबूत पक्ष क्या है। मेरी योजना यही रहती है कि अगर बैटर मुझे हिट करे तो मैं गुड लेंथ एरिया के आसपास गेंद डालूं। और अगर वह स्वीप का प्रयास करते हैं तो फुलर लेंथ गेंद डालूं।'

टीम इंडिया के कप्तान ने क्या कहा?

सूर्यकुमार ने कहा कि- 'शुभमन और अभिषेक ने अच्छी शुरुआत दिलाई। बाद में आने वाले सभी बैटर्स ने योगदान दिया। मुझे लगता है कि बैटर्स की ओर से यह एक कम्पलीट टीम एफर्ट था। ओस थी, लेकिन गेंदबजों ने खुद को परिस्थितियों के हिसाब से अच्छी तरह से ढाला।'

प्लेइंग XI

भारत

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया

मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जैवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशस, नाथन एलिस, एडम जम्पा।    

संबंधित सामग्री

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का दौर जारी

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का दौर जारी

मध्य प्रदेश में गर्मी के साथ-साथ आंधी और बारिश का सिलसिला भी जारी है। 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

“शराब के आरोपों पर सियासी तूफान: गवर्नर ने मिले बीजेपी नेता, जांच की मांग तेज”

पंजाब

“शराब के आरोपों पर सियासी तूफान: गवर्नर ने मिले बीजेपी नेता, जांच की मांग तेज”

पंजाब की राजनीति में उथल-पुथल मची है क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा सत्र में नशे में होने के आरोप लगे हैं।

निशांत कुमार ने बिहार में

बिहार

निशांत कुमार ने बिहार में 'सद्भाव यात्रा' की शुरुआत की

निशांत कुमार, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे, ने बिहार में 'सद्भाव यात्रा' शुरू की, जिसका उद्देश्य सभी को साथ लेकर चलना है।

CM योगी ने दंत स्वास्थ्य वैज्ञानियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, बोले - फार्मा सेक्टर के 17 MOU हुए

उत्तर प्रदेश

CM योगी ने दंत स्वास्थ्य वैज्ञानियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, बोले - फार्मा सेक्टर के 17 MOU हुए

उत्तर प्रदेश में CM योगी आदित्यनाथ ने 252 दंत वैज्ञानिकों सहित 609 नई नियुक्तियाँ की, जिसमें फार्मा और MSME सेक्टर में MOU भी शामिल हैं।

GT Vs PBKS IPL 2026: डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में GT और PBKS होंगे आमने-सामने!

खेल

GT Vs PBKS IPL 2026: डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में GT और PBKS होंगे आमने-सामने!

In IPL 2026, Match 46 sees Gujarat Titans and Punjab Kings clash at Narendra Modi Stadium, Ahmedabad, highlighting their current form and standings.