SA vs PAK 2nd ODI 2025: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से दी शिकस्त, डिकॉक...

south-africa-vs-pakistan-2nd-odi-de-kock-century-win

SA vs PAK 2nd ODI 2025: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से दी शिकस्त, डिकॉक बने प्लेयर ऑफ द मैच...

sa vs pak 2nd odi 2025 साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से दी शिकस्त डिकॉक बने प्लेयर ऑफ द मैच

SA vs PAK 2nd ODI 2025: फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ 3 मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर पहुंच गई। तीसरा वनडे शनिवार को खेला जाएगा। Read More: सट्टेबाजी से संपत्ति तक: रैना-धवन के नाम पर ED की बड़ी कार्रवाई

सलमान आगा ने किया संघर्ष...

पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 269 रन ही बना सकी। सलमान आगा 106 गेंद में 69 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। इसके अलावा साईम अयूब ने 53 और मोहम्मद नवाज ने 59 रन की पारी खेली। वहीं बाबर आजम 11 और मोहम्मद रिजवान 4 रन बनाकर आउट हुए।

कमजोर शुरुआत...

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन शुरुआत में ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नांद्रे बर्गर की गेंद पर फखर जमान डी कॉक के हाथों कैच हो गए। इसके बाद बाबर आजम को कॉर्बिन बॉश ने LBW किया, हालांकि रिव्यू में वह बचे।

नवाज ने संभाला पाकिस्तान का मोर्चा...

सईम अय्यूब और सलमान आगा ने चौथे विकेट के लिए कुछ स्थिरता दी, लेकिन उनकी स्ट्राइक रेट धीमी रही। अय्यूब के आउट होने के बाद भी रन गति में तेजी नहीं आई। अंत में मोहम्मद नवाज ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए फॉर्च्यून और बॉश से छक्के लगाए और टीम को 250 के पार पहुंचाया।

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी ने बनाई चुनौती...

दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा न्काबा पीटर ने 8 ओवर में 55 रन देकर 3 विकेट और कॉर्बिन बोश ने 10 ओवर में 58 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

डिकॉक और डि जॉर्जी की दमदार साझेदारी...

270 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने क्विंटन डिकॉक की नाबाद शतकीय पारी के दम पर 40.1 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डिकॉक ने 119 गेंद में 7 छक्के और 8 चौके लगाकर 123 रन बनाए। पहले विकेट के लिए प्रिटोरियस के साथ 81 और दूसरे विकेट के लिए टोनी डि ज़ॉर्जी के साथ 153 रन की साझेदारी की। कप्तान मैथ्यू ब्रिट्ज्के 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

शाहीन की रणनीति और प्लेयर ऑफ द मैच...

पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। केवल मोहम्मद वसीम जूनियर और फहीम अशरफ ने विकेट हासिल किए। मैच का प्लेयर ऑफ द मैच क्विंटन डिकॉक रहे।

संबंधित सामग्री

22 July 2026 Rashifal

सनातन

22 July 2026 Rashifal

22 July 2026 Rashifal: जानें 22 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रेम, शिक्षा, धन, करियर और स्वास्थ्य का सटीक ज्योतिषीय भविष्यफल।

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

राज्य

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

सीएम डॉ. यादव ने कहा - डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार। राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है।

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।