Ind vs Eng U-19 Match: भारत U-19 ने इंग्लैंड के खिलाफ ठोके 450 रन, आयुष ने जड़ा शतक...

india-u19-vs-england-u19-450-runs-ayush-century

Ind vs Eng U-19 Match: भारत U-19 ने इंग्लैंड के खिलाफ ठोके 450 रन, आयुष ने जड़ा शतक...

ind vs eng u-19 match भारत u-19 ने इंग्लैंड के खिलाफ ठोके 450 रन आयुष ने जड़ा शतक

Ind vs Eng U-19 Match: भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच बेकेनहैम (इंग्लैंड) में खेले जा रहे पहले यूथ टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। कप्तान आयुष म्हात्रे के शतक और अभिज्ञान-राहुल की धमाकेदार साझेदारी की बदौलत भारत ने 7 विकेट पर 450 रन बनाए। Read More: Iga Swiatek Wimbledon 2025: इगा स्वियाटेक ने 6-0, 6-0 से जीता महिला खिताब! अल्काराज vs सिनर फाइनल आज…

भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला...

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान ने पहले बल्लेबाजी चुनी। लेकिन शुरुआत कुछ खास नहीं रही। ओपनर वैभव सूर्यवंशी मात्र 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 13 गेंदों में तीन चौके जड़े, लेकिन फिर आउट हो गए। भारत का पहला विकेट 17 रन के कुल स्कोर पर गिरा।

आयुष-विहान की 173 रन की दमदार साझेदारी....

पहले विकेट के जल्दी गिरने के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 173 रन जोड़े। आयुष म्हात्रे ने 115 गेंदों में 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विहान मल्होत्रा ने 99 गेंदों पर 67 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें 8 चौके शामिल थे।

मिडल ऑर्डर में हलचल, लेकिन फिर से पारी को संभाला..

कप्तान और विहान के आउट होने के बाद कुछ जल्दी विकेट गिरे। मौल्यराज सिंह चावड़ा सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन इसके बाद अभिज्ञान कुंडू और राहुल कुमार ने मोर्चा संभाल लिया।

अभिज्ञान-राहुल की ताबड़तोड़ साझेदारी...

पांचवें विकेट के लिए अभिज्ञान कुंडू (90 रन) और राहुल कुमार (85 रन) ने मिलकर 179 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। अभिज्ञान ने 95 गेंदों में 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 90 रन बनाए। वहीं राहुल कुमार ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंदों में 14 चौकों और 1 छक्के के साथ 85 रन ठोके। दोनों बल्लेबाज एक ही ओवर में आउट हो गए, लेकिन टीम के लिए मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया था। [caption id="attachment_94781" align="alignnone" width="300"]Ind vs Eng U-19 Match ,,  [/caption]

लोअर ऑर्डर ने भी दिखाया दम...

अंतिम सेशन में भी भारत की बल्लेबाजी कमजोर नहीं पड़ी। आर.एस. अम्ब्रीश ने 4 चौकों की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। मोहम्मद इनान ने 23 रन में 3 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्हें अल्बर्ट ने LBW किया। हेनिल पटेल 6 रन बनाकर नाबाद हैं और अम्ब्रीश के साथ पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं इंग्लैंड के एलेक्स ग्रीन, जैक होम और आर्ची वॉन को 2-2 विकेट मिले। राल्फी एल्बर्ट को 1 विकेट हासिल हुआ।

स्कोरबोर्ड झलक (दिन 1 के बाद)

भारत U-19 – 450/7 (90 ओवर) आयुष म्हात्रे – 102* अभिज्ञान कुंडू – 90* राहुल कुमार – 85* विहान मल्होत्रा – 67* आरएस अम्ब्रीश – 31* मोहम्मद इनान – 23*  

संबंधित सामग्री

दुल्हन को दाढ़ी बनाते देख दूल्हे के उड़ गए होश, शादी के 25 दिन बाद खुला राज

राज्य

दुल्हन को दाढ़ी बनाते देख दूल्हे के उड़ गए होश, शादी के 25 दिन बाद खुला राज

मध्य प्रदेश के शाजापुर में शादी के 25 दिन बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी किन्नर है, इस खुलासे के बाद ससुराल में विवाद और मारपीट हुई।

Meta की बड़ी गलती! पीएम मोदी का फेसबुक वीडियो हटाया, फिर मांगी माफी

देश-विदेश

Meta की बड़ी गलती! पीएम मोदी का फेसबुक वीडियो हटाया, फिर मांगी माफी

मेटा ने स्वीकार किया कि प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो तकनीकी समस्या के कारण गलती से हटा दिया गया था और बाद में इसे बहाल कर दिया गया।

बारिश का रौद्र रूप: हिमाचल में फ्लैश फ्लड, केदारनाथ यात्रा रुकी; 8 राज्यों में अलर्ट

देश-विदेश

बारिश का रौद्र रूप: हिमाचल में फ्लैश फ्लड, केदारनाथ यात्रा रुकी; 8 राज्यों में अलर्ट

भारी मानसूनी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में फ्लैश फ्लड और उत्तराखंड में भूस्खलन की घटनाएं घटीं, केदारनाथ यात्रा रोकी गई, कई राज्यों में अलर्ट जारी।

CJP का दावा- सभी प्रदर्शनकारियों की FIR वापस होंगी: रात 1 बजे वीडियो जारी कर कहा- सरकार ने दिया सुरक्षित रहने का भरोसा

देश-विदेश

CJP का दावा- सभी प्रदर्शनकारियों की FIR वापस होंगी: रात 1 बजे वीडियो जारी कर कहा- सरकार ने दिया सुरक्षित रहने का भरोसा

CJP ने कहा कि दिल्ली पुलिस से बातचीत के बाद सभी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लिए जाएंगे। दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा की गारंटी दी है।

कंगना रनोट का नई पीढ़ी की महिलाओं पर विवादित बयान, बोलीं- ‘गटर जेनरेशन’; नशा और कई रिश्तों को आजादी मानने का लगाया आरोप

मनोरंजन

कंगना रनोट का नई पीढ़ी की महिलाओं पर विवादित बयान, बोलीं- ‘गटर जेनरेशन’; नशा और कई रिश्तों को आजादी मानने का लगाया आरोप

कंगना रनोट ने नई पीढ़ी की महिलाओं को नशा और शराब की आजादी को लेकर 'गटर जेनरेशन' कहा, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद उत्पन्न हुआ।