Iga Swiatek Wimbledon 2025: इगा स्वियाटेक ने 6-0, 6-0 से जीता महिला खिताब! अल्का...

iga-swiatek-wimbledon-2025-win-alcaraz-vs-sinner-final

Iga Swiatek Wimbledon 2025: इगा स्वियाटेक ने 6-0, 6-0 से जीता महिला खिताब! अल्काराज vs सिनर फाइनल आज...

iga swiatek wimbledon 2025 इगा स्वियाटेक ने 6-0 6-0 से जीता महिला खिताब अल्काराज vs सिनर फाइनल आज

IND vs ENG Lords 3rd Test: केएल राहुल का शानदार शतक, भारत ने की इंग्लैंड की बराबरी!

37 साल बाद दोबारा हुआ ऐसा करिश्मा...

यह महिला सिंगल्स ग्रैंड स्लैम फाइनल में तीसरी बार हुआ जब किसी खिलाड़ी ने बिना गेम गंवाए फाइनल जीता। 1. पहली बार: 1911 – डोरोथिया चैम्बर्स 2. दूसरी बार: 1988 – स्टेफी ग्राफ (फ्रेंच ओपन) 3. तीसरी बार: 2025 – इगा स्वियाटेक (विम्बलडन)

स्वियाटेक का पहला ग्रास कोर्ट खिताब..

24 वर्षीय इगा स्वियाटेक ने अपने करियर का पहला विम्बलडन खिताब जीतकर ग्रास कोर्ट पर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया। यह उनके करियर का कुल छठा ग्रैंड स्लैम है। 1. 4 बार – फ्रेंच ओपन 2. 1 बार – यूएस ओपन 3. 1 बार – विम्बलडन अब वह तीनों सरफेस (क्ले, हार्ड, ग्रास) पर ग्रैंड स्लैम जीतने वाली आठवीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं। सक्रिय खिलाड़ियों में वह ऐसा करने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं।

स्वियाटेक की 100वीं मेजर जीत, सेरेना के बाद सबसे तेज

स्वियाटेक ने इस जीत के साथ मेजर टूर्नामेंट में 100वीं जीत हासिल की। वह सेरेना विलियम्स के बाद यह आंकड़ा छूने वाली सबसे तेज महिला खिलाड़ी हैं।

?? एनिसिमोवा का पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल...

23 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी अमांडा एनिसिमोवा पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचीं। 2019 में उन्होंने 17 साल की उम्र में फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल खेला था। दो साल मेंटल हेल्थ ब्रेक के बाद 2024 में वापसी की और 2025 में ऐतिहासिक फाइनल में जगह बनाई। वह अब WTA रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल हो जाएंगी।

मेंस डबल्स: ब्रिटिश जोड़ी ने जीता खिताब...

जूलियन कैश और लॉयड ग्लासपूल की ब्रिटिश जोड़ी ने मेंस डबल्स खिताब जीता। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिंकी हिजिकाता और नीदरलैंड के डेविड पेल की गैरवरीय जोड़ी को 6-2, 7-6 (7-3) से हराया।

अल्काराज और सिनर में टक्कर आज...

विंबलडन 2025 के मेंस सिंगल्स फाइनल में आज वर्ल्ड नंबर-2 कार्लोस अल्काराज और वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर के बीच महामुकाबला होगा। दोनों खिलाड़ी इससे पहले फ्रेंच ओपन 2025 के फाइनल में भी आमने-सामने हो चुके हैं, जहां अल्काराज ने जीत दर्ज की थी। अल्काराज ने पिछले दो सालों—2023 और 2024—में नोवाक जोकोविच को हराकर लगातार दो बार विम्बलडन खिताब जीता है और वे इस बार खिताब के बचाव के इरादे से उतरेंगे।

सेमीफाइनल में दिग्गजों पर भारी पड़े दोनों खिलाड़ी...

सेमीफाइनल में अल्काराज ने वर्ल्ड नंबर-5 टेलर फ्रिट्ज को मात दी, जबकि सिनर ने सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराकर फाइनल में जगह बनाई। सिनर अब तक तीन ग्रैंड स्लैम—दो ऑस्ट्रेलियन ओपन और एक यूएस ओपन—जीत चुके हैं। वे पहली बार विम्बलडन फाइनल में पहुंचे हैं और इस बार खिताब जीतने का सुनहरा मौका उनके पास है।

विमेंस डबल्स फाइनल: नंबर-4 बनाम नंबर-8 की जोरदार भिड़ंत

विमेंस डबल्स में भी आज का दिन खास रहेगा। फाइनल में वर्ल्ड नंबर-4 जोड़ी जेलेना ओस्तापेंको (लात्विया) और सिएह सु-वेई (ताइवान) का सामना वर्ल्ड नंबर-8 जोड़ी वेरोनिका कुडेरमेटोवा (रूस) और एलिस मर्टेंस (बेल्जियम) से होगा। यह रोमांचक मुकाबला 13 जुलाई को पुरुष फाइनल के साथ ही खेला जाएगा, जिससे दर्शकों को एक ही दिन में दो बड़े फाइनल देखने को मिलेंगे।  

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।