अगले हफ्ते से देश में कड़ाके की ठंडः पहाड़ों पर बर्फबारी, कोहरे से हादसे बढ़े

india-cold-wave-western-disturbance-snowfall-fog-alert

अगले हफ्ते से देश में कड़ाके की ठंडः पहाड़ों पर बर्फबारी, कोहरे से हादसे बढ़े

अगले हफ्ते से देश में  कड़ाके की ठंडः पहाड़ों पर बर्फबारी कोहरे से हादसे बढ़े

Cold Wave Alert India: देशभर में सर्दी अब असली रंग दिखाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले हफ्ते से कड़ाके की ठंड शुरू होने के संकेत हैं। इसकी वजह है इस सीजन का पहला बड़ा पश्चिमी विक्षोभ, जो 17 दिसंबर को हिमालयी इलाकों में पहुंचेगा इसके असर से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में शीतलहर का दौर तेज होने की संभावना है।

18 से 20 दिसंबर तक पहाड़ों पर बर्फबारी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 18 से 20 दिसंबर के बीच अच्छी बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ों पर जैसे ही बादल छंटेंगे, उसके बाद ठंड और ज्यादा चुभने लगेगी।

तापमान में 5–6 डिग्री तक गिरावट संभव

21 और 22 दिसंबर को पहाड़ी इलाकों से ठंडी हवाएं उत्तर भारत की ओर बढ़ेंगी इनका असर उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य भारत तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे जा सकता है।

बिहार में घना कोहरा, 7 गाड़ियां टकराईं

बिहार में ठंड के साथ घना कोहरा भी परेशानी बन रहा है शनिवार को पटना में कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे 7 वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ट्रैफिक काफी देर तक प्रभावित रहा।

राजस्थान और मध्य प्रदेश की स्थिति

राजस्थान में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड का असर कुछ कम हुआ है। न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन तक शीतलहर का अलर्ट नहीं है लेकिन पारा लगातार गिर रहा है। शहडोल का कल्याणपुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां तापमान 4.7°C दर्ज किया गया।

Cold Wave Alert India: दिल्ली में हवा भी बनी परेशानी

दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण ने भी हालात बिगाड़ दिए हैं शनिवार को राजधानी का AQI 497 तक पहुंच गया  जिसके बाद GRAP-IV लागू किया गया हालांकि  इससे पहले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव संसद में कह चुके हैं कि इस साल AQI 450 के पार नहीं गया था।

संबंधित सामग्री

ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत, नया रूट तय, चलेंगी रोडवेज बसें

राज्य

ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत, नया रूट तय, चलेंगी रोडवेज बसें

कांवड़ यात्रा के दौरान ऋषिकेश से दिल्ली के बीच बस सेवा में सुधार किया गया है, जिससे यात्रा का समय और किराया दोनों में कमी आएगी।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन,  किरण एस. को सौंपी कमान

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन, किरण एस. को सौंपी कमान

UP सरकार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT गठित की, जिसकी अध्यक्षता IG लखनऊ रेंज किरण एस. करेंगे।

आगर मालवा में श्मशान भूमि पर फायर स्टेशन निर्माण को लेकर विवाद,विरोध के बाद मंत्री ने रुकवाया काम

राज्य

आगर मालवा में श्मशान भूमि पर फायर स्टेशन निर्माण को लेकर विवाद,विरोध के बाद मंत्री ने रुकवाया काम

मध्य प्रदेश के आगर मालवा में श्मशान भूमि पर प्रस्तावित फायर स्टेशन निर्माण का हिंदू समाज ने विरोध किया, कंकाल मिलने का आरोप लगाया।

UP में भारी बारिश से बाढ़, नदियां उफान पर, घरों में घुसे मगरमच्छ

राज्य

UP में भारी बारिश से बाढ़, नदियां उफान पर, घरों में घुसे मगरमच्छ

उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, और घाघरा समेत कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर। स्कूल और फसलें डूबीं, कई जिलों में बाढ़ की स्थिति।

हरदा में पूर्व भाजपा पार्षद के 19 वर्षीय बेटे ने लगाई फांसी, बीमारी से परेशान था युवक

राज्य

हरदा में पूर्व भाजपा पार्षद के 19 वर्षीय बेटे ने लगाई फांसी, बीमारी से परेशान था युवक

मध्य प्रदेश के हरदा शहर में पूर्व भाजपा पार्षद धर्मेंद्र माली के बेटे तरुण माली ने आत्महत्या कर ली। परिवार और पुलिस अभी घटना की जांच में जुटे हुए हैं।