Independence Day: लिमखेड़ा, दाहोद जिला – 79वां स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण रूप से मनाया गया

independence-day-2

Independence Day: लिमखेड़ा, दाहोद जिला – 79वां स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण रूप से मनाया गया

independence day लिमखेड़ा दाहोद जिला – 79वां स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण रूप से मनाया गया

Independence Day: दाहोद जिले के लिमखेड़ा तालुका स्थित मोटा हाथीधारा क्रिकेट मैदान में 79वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री योगेश निरगुडे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक श्री राजदीपसिंह झाला और अन्य अधिकारियों के साथ कलेक्टर ने परेड का निरीक्षण किया और सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

[caption id="attachment_100019" align="alignnone" width="300"]Independence Day Independence Day[/caption]

Independence Day: मामलतदार को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा गया

अपने संबोधन में कलेक्टर श्री निरगुडे ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गुजरात आज देश का विकास इंजन बन चुका है, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने दाहोद को विकसित जिले के रूप में बदलने के सरकार के प्रयासों की जानकारी दी और गिफ्ट सिटी जैसे विकास कार्यों का उदाहरण दिया। लिमखेड़ा तालुका के विकास के लिए मामलतदार को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा गया।

Independence Day: प्रस्तुतियों को 5000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई

इस मौके पर आदिवासी विकास, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कलेक्टर ने प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, आदिवासी नृत्य, गरबा, और ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित नाटक को खूब सराहा गया। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को 5000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

Independence Day: कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे

कार्यक्रम में "एक पद माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। पुलिस जवानों की 8 प्लाटून द्वारा परेड हुई, और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, शिक्षकों, पुलिसकर्मियों और छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कड़ियां कृष्णकांत की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: डिफॉल्टर किसानों को ‘कवच’, ग्वालियर में टेलीकॉम जोन और शिक्षा-स्वास्थ्य को मिली बड़ी सौगात

राज्य

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: डिफॉल्टर किसानों को ‘कवच’, ग्वालियर में टेलीकॉम जोन और शिक्षा-स्वास्थ्य को मिली बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में किसानों, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग सहित कई क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी दी गई।

16 अगस्त को अलवर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, नए प्लांट का करेंगे शिलान्यास

राज्य

16 अगस्त को अलवर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, नए प्लांट का करेंगे शिलान्यास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर में सरस डेयरी के नए प्लांट का शिलान्यास और अलवर मेडिकल कॉलेज के भवन का उद्घाटन करेंगे।

बिहार में नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ, सेवा पूरी तरह होगी निशुल्क

राज्य

बिहार में नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ, सेवा पूरी तरह होगी निशुल्क

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ किया, जो दियारा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा प्रदान करेगी और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देगी।

बेन स्टोक्स ने जताई कोच बनने की इच्छा, क्रिकेट से जुड़े रहने का किया इरादा

खेल

बेन स्टोक्स ने जताई कोच बनने की इच्छा, क्रिकेट से जुड़े रहने का किया इरादा

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने कोच बनने की इच्छा जताई। वह जून 2026 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी खेल से जुड़े रहना चाहते हैं।

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

राज्य

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

उत्तरप्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए 5700 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया, जिससे हरिद्वार को तेजी से जोड़ने की योजना है।