IND vs SA U19 2nd ODI: भारत ने दूसरे मैच में भी दर्ज की जीत, वैभव का वैभव बरकरार!

ind-vs-sa-u-19-2nd-odi-match-india-win

IND vs SA U19 2nd ODI: भारत ने दूसरे मैच में भी दर्ज की जीत, वैभव का वैभव बरकरार!

ind vs sa u19 2nd odi भारत ने दूसरे मैच में भी दर्ज की जीत वैभव का वैभव बरकरार

IND vs SA U19 2nd ODI: यूथ वनडे में 3 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय युवा प्लेयर्स ने साउथ अफ्रीका को हराकर 2-0 से बढ़त बना ली। पहले बैंटिग करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम 49.3 ओवर में 245 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं टारगेट का पीछा करने भारतीय टीम ने 12.5 ओवर में 2 विकेट गवाकर 115 रन बनाए, लेकिन तभी वहां की लाइट सही नहीं थी, जिसकी वजह से खेल को रोकना पड़ा। वहीं फिर इंडियन टीम को 27 ओवर में 174 रन बनाने का टारगेट दिया गया। भारतीय युवाओं की बल्लेबाजी ने 23.3 ओवर में ही टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

IND vs SA U19 2nd ODI: साउथ अफ्रीका की शानदार बल्लेबाजी

साउथ अफ्रिका टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 49.3 ओवर में 245 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम से अदनान लागदीन ने 25 रन, जोरिच वान ने 10 रन , कप्तान मोहम्मद बुलबुलिया ने 14 रन और डेनियल बोसमैन ने 31 रन बनाए। वहीं जानसन रोवल्स ने 113 बॉल पर 114 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहें। इनकी पारी की बदौलत टीम का स्कोर 200 के पार पहुंच सका। भारतीय टीम से किशन सिंह ने 3 विकेट और आरएस अम्ब्रिश ने 2 विकेट चटकाएं वहीं कनिष्क चौहान और खिलन पटेल ने 1-1 विकेट झटके।

IND vs SA U19 2nd ODI: वैभव का वैभव बरकार

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी अपना कमाल दिखा रहें है, हर मैच में वो लोगों को चौका देते हैं। कभी अपने शतक से तो कभी अपने छक्को से बीते दिन हुए मैच में वैभव ने 19 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, जिसमें 10 छक्के और 1 चौका शामिल है। इसमें 24 गेंद में 68 रन बनाए। लेकिन जैसे ही 115 रन बने अचानक लाइटिंग की वजह से मैच बीच में ही रोकना पड़ा था। लेकिन फिर मैच शुरु हुआ। और 245 की जगह 174 रन बनाने का टारगेट मिला। इनके अलावा टीम से वेदांत त्रिवेदी ने 31 रन और अभिज्ञान कुंडु ने 48 रन बनाएं और टीम ने 23.3 ओवर में 174 रन का टारगेट हासिल कर लिया।    

संबंधित सामग्री

शाहनवाज खान ने जीता ब्रॉन्ज, लॉन्ग जंप में 7.84 मीटर की छलांग; U20 वर्ल्ड एथलेटिक्स में भारत का तीसरा पदक

खेल

शाहनवाज खान ने जीता ब्रॉन्ज, लॉन्ग जंप में 7.84 मीटर की छलांग; U20 वर्ल्ड एथलेटिक्स में भारत का तीसरा पदक

यूजीन में चल रही अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय युवा एथलीट शाहनवाज खान ने लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।

प्रयागराज में राहुल गांधी के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक, काफिले के सामने लहराए काले-भगवा झंडे

राज्य

प्रयागराज में राहुल गांधी के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक, काफिले के सामने लहराए काले-भगवा झंडे

प्रयागराज में राहुल गांधी के दौरे पर काफिले के सामने प्रदर्शनकारियों की पहुँचने से सुरक्षा में बड़ी चूक उजागर हुई।

UP में बारिश का तांडव, 10 नदियां उफान पर, बनारस में 84 घाट डूबे

राज्य

UP में बारिश का तांडव, 10 नदियां उफान पर, बनारस में 84 घाट डूबे

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण गंगा, यमुना सहित कई नदियां खतरे के निशान पर हैं, जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है।

बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

राज्य

बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोनू को मार गिराया।

10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, उत्तराखंड में 4 बड़े रोजगार मेले

राज्य

10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, उत्तराखंड में 4 बड़े रोजगार मेले

उत्तराखंड में अगले चार महीनों में चार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 10 हजार युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।