IND vs SA U19 ODI Match: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका ने 25 रन से हराकर 1-0 से बढ़त बना ली!

ind-vs-sa-u19-odi-1st-match-result

IND vs SA U19 ODI Match: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका ने 25 रन से हराकर 1-0 से बढ़त बना ली!

ind vs sa u19 odi match भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका ने 25 रन से हराकर 1-0 से बढ़त बना ली

IND vs SA U19 ODI Match: यूथ वनडे में 3 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय युवा खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका टीम को 25 रन से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। यह मैच बेनोनी के विलोमूर पार्क स्टेडियम में खेला गया, जहां साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 301 रन बनाए । वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम 27.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 148 रन ही बना पाई, इतने में बारिश शुरु हो गई और ऐसे में बीच में ही मैच को रोकना पड़ा। फिर डकवर्थ लुईस मैथड के तहत भारतीय टीम को विजेता घोषित कर दिया गया।

इंडियन टीम का धमाकेदार प्रदर्शन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम से हरवंश पंगालिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95 गेंद 93 रन बनाए, जिसमें 7 चौके, 2 छक्के शामिल है। आरएस अंब्रिश ने 79 गेंद में 65 रन, कनिष्क चौहान ने 23 गेंद में 32 रन बनाए। वहीं खिलान पटेल ने 26 रन बनाए। इसी के साथ टीम ने 50 ओवर में 301 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के जेजे बेसन 4 विकेट चटकाए, वहीं माजोला, सोनी और मबाथा को 1-1 विकेट झटके।

साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन

टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम से अदनान लागदीन ने 19 रन, कप्तान मोहम्मद बुलबुलिया ने 5 रन, जेसन रोल्स ने 16 रन वहीं अरमान मनाक ने 46 रन और जोरिच वान शाल्कवाइक 60 रन बनाकर नबाद रहें। टीम ने पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवा दिए थे। भारतीय टीम की ओर से देवेंद्रन ने 2 विकेट झटके वहीं खिलान पटेल ने 1 विकेट लिया।

वैभव ने संभाल रखी है टीम की कमान

14 वर्षीय वैभव पहले सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए है। वो पहले इतने कम उम्र के प्लेयर है, जिन्होंने इंटरनेशनल U-19 में कप्तानी संभालकर इतिहास रच दिया। पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद के नाम था। अहमद ने 2007 में 15 साल की उम्र में पाकिस्तान U-19 टीम की कमान संभाली थी। वैभव से पहले अभिषेक शर्मा ने 16 साल की उम्र में भारतीय टीम की कमान संभाली थी।

संबंधित सामग्री

महाराष्ट्र के ठाणे में तेज रफ्तार BMW कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

देश-विदेश

महाराष्ट्र के ठाणे में तेज रफ्तार BMW कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में एक तेज रफ्तार BMW कार डिवाइडर से टकराई, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस लापरवाही की जांच कर रही है।

स्वामित्व योजना के तहत 48 लाख से अधिक लोगों को बड़ी राहत, मुफ्त होगी रजिस्ट्री

राज्य

स्वामित्व योजना के तहत 48 लाख से अधिक लोगों को बड़ी राहत, मुफ्त होगी रजिस्ट्री

मध्य प्रदेश सरकार ने 48 लाख ग्रामीण भू-खण्डधारकों को निशुल्क रजिस्ट्री प्रदान करने का निर्णय लिया है। इससे राज्य पर 3800 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा।

मध्य प्रदेश में 26 जून तक गर्मी, लू और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

राज्य

मध्य प्रदेश में 26 जून तक गर्मी, लू और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

मध्य प्रदेश में मानसून की देरी से गर्मी और उमस बढ़ी। मौसम विभाग ने कई जिलों में हीटवेव और बारिश का अलर्ट जारी किया। अगले कुछ दिनों में तापमान और बारिश का यह मिश्रित दौर जारी रहेगा।

महाकाल की भस्म आरती के नियम बदले, अब 3 महीने में सिर्फ एक बार मिलेगी अनुमति

राज्य

महाकाल की भस्म आरती के नियम बदले, अब 3 महीने में सिर्फ एक बार मिलेगी अनुमति

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में शामिल होने के लिए अब एक मोबाइल नंबर से तीन महीने में केवल एक बार ही अनुमति मिलेगी।

नेतन्याहू का बड़ा बयान: ट्रम्प के इशारों पर नहीं चलता इजराइल

देश-विदेश

नेतन्याहू का बड़ा बयान: ट्रम्प के इशारों पर नहीं चलता इजराइल

इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इजराइल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के निर्देशों पर काम नहीं करता है। यह बयान एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिया गया।