IND vs PAK Hockey 2025: 3-3 से ड्रॉ रहा रोमांचक मुकाबला, हैंडशेक मूमेंट हुआ वायरल...

ind-vs-pak-hockey-draw-handshake-viral-moment

IND vs PAK Hockey 2025: 3-3 से ड्रॉ रहा रोमांचक मुकाबला, हैंडशेक मूमेंट हुआ वायरल...

ind vs pak hockey 2025 3-3 से ड्रॉ रहा रोमांचक मुकाबला हैंडशेक मूमेंट हुआ वायरल

भारत ने वेस्टइंडीज को किया क्लीन स्वीप, कुलदीप ने लिए 8 विकेट

राजनीतिक तनाव के बीच हैंडशेक!

यह मुकाबला इसलिए भी खास रहा क्योंकि मैच से पहले और बाद में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक - दूसरे से हाथ मिलाया, जबकि इससे पहले खेले गए मेंस एशिया कप और विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्ताी खिलाड़ियों से भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया था। एशिया कप की ट्रॉफी लिए बिना ही भारतीय टीम वापस आ गई क्योंकि ट्रॉफी देने वाले ACC अध्यक्ष पाकिस्तानी थे। बता दें, पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

पाकिस्तान ने शुरुआती बढ़त बनाई...

जोहर के तमन दया हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने पहले क्वार्टर में ही बढ़त बना ली। टीम के कप्तान शाहिद हनान ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दागा। भारत को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गोल नहीं हो सका। पहले क्वार्टर के अंत में भारत के किंगसन सिंह थोकचोम को ग्रीन कार्ड मिला और उन्हें 2 मिनट के लिए मैदान से बाहर रहना पड़ा।

दूसरे और तीसरे क्वार्टर में बढ़ता गया रोमांच...

दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर जरूर मिला लेकिन मौका भुनाया नहीं जा सका। तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान के सुफियान खान ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद भारत की ओर से अरायजीत सिंह हुंदल ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया, जिससे स्कोर 2-1 हो गया।

चौथे क्वार्टर में भारत की दमदार वापसी...

चौथे क्वार्टर के पहले ही मिनट में पाकिस्तान गोल से चूक गया। इसके बाद भारत के सौरभ आनंद कुशवाहा ने फील्ड गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। 52वें मिनट में मनमीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 3-2 से आगे कर दिया। हालांकि, पाकिस्तान के सुफियान खान ने 55वें मिनट में गोल कर मैच 3-3 से ड्रॉ करा दिया।

पॉइंट्स टेबल में भारत दूसरे स्थान पर...

इस ड्रॉ के बाद भी भारत पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। टीम के 3 मैचों में 2 जीत और 1 ड्रॉ से 7 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया बेहतर गोल डिफरेंस के चलते पहले स्थान पर है। भारत ने अपने शुरुआती मुकाबलों में ग्रेट ब्रिटेन और न्यूजीलैंड को हराया था।

नवंबर-दिसंबर में भारत में होगा जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप...

भारत में नवंबर-दिसंबर में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान टीम के भारत आने की उम्मीद है। ऐसे में खेल भावना और दोनों टीमों के हैंडशेक पर एक बार फिर सबकी निगाहें रहेंगी।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।