पाकिस्तान की फिर जगहंसाई..मैदान पर गाली-गलौच, गंभीर बोले - अरे अंपायर से तो मिल ले

ind-vs-pak-2025-pakistan-cricket-embarrassment-gambhir-umpire-handshake

पाकिस्तान की फिर जगहंसाई..मैदान पर गाली-गलौच, गंभीर बोले - अरे अंपायर से तो मिल ले

पाकिस्तान की फिर जगहंसाईमैदान पर गाली-गलौच गंभीर बोले - अरे अंपायर से तो मिल ले

IND vs Pak 2025: Asia Cup 2025 में दुबाई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान फिर हेकड़ी निकाल दी। भारत ने पाकिस्तान को 6 विकट से मात दी। पाकिस्तान की दमदार बैटिंग भी भारतीय खिलाड़ियों के सामने काम नहीं आई। इस मैस में कई शानदार मोमेंट्स रहे। 

फिर नहीं मिलाया हाथ

14 सितंबर को हुए भारत-पाक के बीच हुए मैच में हाथ ना मिलाने को लेकर पाकिस्तान बौखला गया था। कल हुए मैच में भी कप्तान सूर्य कुमार यादव ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। इसके बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया।

पाकिस्तान ने दिखाया दम

बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने पावर प्ले में 2 विकट खोकर 42 रन बनाए। दुसरे ओपनर साइबजादा फरहान ने सईम के साथ 72 रनों की पार्टनरशिप की। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान की रफ्तार धीमी पड़ गई। हालांकि गिरते पड़ते पाकिस्तान की टीम 171 तक पहुंच गई। और भारत को 172 रनों का टारगेट किया। 

IND vs Pak 2025: गन सेलेब्रेशन और बवाल

पाकिस्तान के बैटर साहिबज़ादा फरहान ने मुकाबले में अर्धशतक लगाया और इस 50 के बाद उन्‍होंने भड़काऊ हरकत की। दरअसल, उन्‍होंने जिस तरह से जश्‍न मनाया, उस पर सवाल खड़े होने लगे। फरहान ने गन सेलिब्रेशन करके अपने अर्धशतक का जश्‍न मनाया। 50 रन पूरे होते ही फरहान ने अपने बल्‍ले को बंदूक की तरह चलाया। जिसके बाद उन्‍हें सजा देने की मांग उठने लगी।

'नजर हटी दुर्घटना घटी'

इस मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद नवाज जिस तरह से आउट हुए उसने उनकी जगहंसाई करा दी। वह पाकिस्तानी पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव के सटीक थ्रो पर आउट करार दिए गए। वो ये भूल गए शायद की वो इंडिया के साथ खेल रहे है। नवाज को एक रन लेने के बाद बड़े आराम से क्रीज में पहुंच जाना चाहिए था लेकिन वह टहलते दिखे और इसका पूरा फायदा सूर्या ने उठाया। इस रनआउट का वीडियो जब सामने आया तो पाकिस्तानी बल्लेबाज का काफी मजाक बना। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी इसकी मौज ली। 

गिल-अभिषेक ने पाक को धोया

टारगेट का पीछा करने के लिए भारतीय टीम मैदान में उतरी, और ओपनर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पाकिस्तान को खूब धोया। पहली ही गेंद पर अभिषेक ने शाहीन अफरीदी के होश ठिकाने लगा दिए। अभिषेक ने खेल की शुरूआत छक्के के साथ की। अभिषेक ने छक्का लगाने के बाद शाहीन की बॉलिंग का मजाक भी उड़ाया। पावरप्ले में भारत ने 69 रनों की पारी खेली। शुभमन गिल का भी इस मैच में अलग ही अंदाज दिखा। दोनों ने 105 रनों पार्टनरशिप की। 

मैदान पर गाली-गलौच

हारिश रऊफ के ओवर में आखिरी गेंद पर गिल ने चौका मारा। तो वो भड़क गए। पहले गिल कुछ बोले लेकिन फिर अभिषेक भड़क गए। दोनों की बीच में बहस हुई, लेकिन अंपायर के बीच में आने से बात संभल गई। हालांकि गिल 47 रन बवाकर आउट हो गए। लेकिन अभिषेक ने फिफ्टी ठोकी। सूर्य कुमार यादव इस मैच में चल नहीं पाए और 0 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक से जब बहस के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी बॉलर्स हर गेंद पर पर्सनल अटैक कर रहे थे, इसलिए उन्हें जवाब देना जरूरी था। 

IND vs Pak 2025: तिलक का विनिंग शोट

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए इस मैच को तिलक वर्मा ने चौके के साथ खत्म किया। तिलक ने 19 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के लगाकर 30 रन बनाए, और मैच खत्म किया। 

'अरे अंपायर से तो मिल लो'

जीत के बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। यहां तक की उनकी और देखा तक नहीं। तिलक-हार्दिक जब बाउंड्री पार कर डग आउट पहुंचे तो अपनी टीम से हाथ मिलाया। फिर अंदर जाने लगे तो  गौतम गंभीर ने कहा - कम से कम अंपायर से तो हाथ मिला लो। गंभीर के कहने के बाद प्‍लेयर्स बाहर आए और प्रेजेंटेशन एरिया तक गए वहां पर दोनों अंपायर्स के साथ हाथ मिलाया। फिर पूरी टीम वापस अपने डग आउट में आ गई। इस दौरान पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा और हेड कोच माइक हेसन आपस वहां थे लेकिन टीम इंडिया ने उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।

सूर्या ने छिड़का जख्मों पर नमक

IND vs Pak 2025: इस जीत के बाद सूर्य कुमार यादव ने पाकिस्‍तान के हार के जख्‍मों पर नमक छिड़क दिया। उन्‍होंने कहा कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच कोई राइवलरी ही नहीं है और ऐसा कहना बंद करना चाहिए। कोई टीम अच्छा क्रिकेट खेलती है या नहीं, मेरे हिसाब से अगर दो टीमें 15-20 मैच खेल रही हैं और स्कोर 7-7 हो या कोई 8-7 से आगे होतो उसे अच्छा क्रिकेट खेलना कहते हैं और उसे राइवलरी कहते हैं। 13-0, 10-1, मुझे नहीं पता कि आंकड़े क्या हैं, लेकिन अब यह राइवलरी नहीं रही।

संबंधित सामग्री

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

खेल

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 26 जून को जापान, नीदरलैंड्स, जर्मनी, अमेरिका, आइवरी कोस्ट शामिल होंगे। ये टीमें राउंड ऑफ 32 के लिए मैदान पर उतरेंगी।

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

खेल

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।

MP के 8 अधिकारियों को मिली IPS में पदोन्नति, DPC ने लगाई मुहर

राज्य

MP के 8 अधिकारियों को मिली IPS में पदोन्नति, DPC ने लगाई मुहर

मध्य प्रदेश में राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति की अनुशंसा मिली है, जिसे DPC ने स्वीकृति प्रदान की।


SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के 8 सदस्यों की जान चली गई, जब एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।