बारिश बनी आफत: हिमाचल में लैंडस्लाइड, SDM की मौत, 11 जिलों में स्कूल बंद

himachal-landslide-leh-highway-closed-rajasthan-flood-sdm-killed-heavy-monsoon

बारिश बनी आफत: हिमाचल में लैंडस्लाइड, SDM की मौत, 11 जिलों में स्कूल बंद

बारिश बनी आफत हिमाचल में लैंडस्लाइड sdm की मौत 11 जिलों में स्कूल बंद

himachal landslide leh highway closed rajasthan flood sdm killed  heavy monsoon  

बारिश अब सिर्फ मौसम नहीं, एक आपदा बन चुकी है

बारिश… जो कभी राहत देती थी, अब पूरे देश के लिए रहस्य नहीं, संकट बन चुकी है। कहीं ज़मीन खिसक रही है, कहीं पानी रास्ता रोक रहा है, और कहीं ज़िंदगियाँ मलबे के नीचे दबी जा रही हैं। 2 अगस्त की सुबह देश के अलग अलग राज्यों से जो तस्वीरें सामने आईं, वो सिर्फ रिपोर्ट नहीं एक डरावनी हकीकत हैं।

हिमाचल: मनाली में पहाड़ टूटा, रास्ते बंद

शनिवार सुबह मनाली लेह हाईवे (NH 3) पर लैंडस्लाइड ने सब कुछ रोक दिया। 289 से ज्यादा सड़कें बंद, चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे के पंडोह बांध के पास मलबा और बड़े पत्थरों ने रास्ता तबाह कर दिया। कुल्लू में सरवरी नदी उफान पर है और मंडी के थलौट में एक घर पर पहाड़ से पत्थर गिरा मकान ढह गया। मलाणा डैम पर काम कर रही मशीनें पानी में बह गईं।

 जम्मू कश्मीर: अफसर की जान ले गया पहाड़

रियासी जिले में कल रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। बारिश के बीच SDM राजिंदर राणा की कार पर अचानक चट्टान गिर गई। SDM और उनके बेटे की मौत हो गई, पत्नी और दो अन्य घायल हैं। himachal landslide leh highway closed rajasthan flood sdm killed  heavy monsoon   ये हादसा किसी फिल्मी दृश्य जैसा नहीं था, ये हर पहाड़ी रास्ते पर चलता जोखिम है, जिसे हर बार नजरअंदाज किया जाता है। इसी कारण अमरनाथ यात्रा भी 3 अगस्त तक रोक दी गई है, बालटाल और पहलगाम रूट पर मरम्मत जारी है।

  राजस्थान: पानी थमा नहीं, ज़िंदगी थमी हुई है

राजस्थान के 11 जिलों में शनिवार को स्कूल बंद कर दिए गए। हनुमानगढ़, सीकर, माउंट आबू से हादसों की खबरें आईं। चंबल नदी उफान पर है, संपर्क मार्ग टूटे हुए हैं। माउंट आबू में सेल्फी ले रहा एक पर्यटक खाई में गिर गया एक और ज़िंदगी जो लापरवाही और मौसम की बेरुख़ी के बीच कहीं खो गई।

और देशभर से अलर्ट ही अलर्ट...

  • बिहार: 28 जिलों में बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी।
  • असम, मेघालय, बंगाल: रेड अलर्ट जारी।
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली: मध्यम से भारी बारिश की संभावना।
  • हरियाणा, झारखंड, उत्तर प्रदेश: अलग अलग ज़िलों में यलो अलर्ट।
प्रयागराज में 10,000 से अधिक घर पानी में डूब गए हैं। पटना में गलियों में घुटनों तक पानी। रायपुर में बिजली के साथ भारी बारिश का अलर्ट। himachal landslide leh highway closed rajasthan flood sdm killed  heavy monsoon  

 सवाल जो हर मानसून पूछ रहा है

क्या हमारी सड़कों की योजना इतनी कमजोर है कि हर बारिश में बह जाती है? क्या आपदा प्रबंधन केवल चेतावनियों और पोस्टरों तक सीमित है? क्या पर्यटकों को मौसम की गंभीरता के प्रति जागरूक किया जा रहा है? Read More:- इंडिगो फ्लाइटः युवक को आया पैनिक अटैक, यात्री ने जड़ दिया थप्पड़ Watch Now :-कुल्लू जिले में लगातार बारिश और अचानक आई बाढ़

संबंधित सामग्री

13 जुलाई 2026 राशिफल

सनातन

13 जुलाई 2026 राशिफल

13 जुलाई 2026 राशिफल: जानें आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का दैनिक राशिफल। पढ़ें करियर, नौकरी, व्यापार, प्रेम जीवन, शिक्षा और सफलता से जुड़े.....

मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पश्चिम भोपाल के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

राज्य

मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पश्चिम भोपाल के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया, जिसमें विश्व स्तर पर पहचान बनाने की क्षमता की सराहना की गई।

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, जीसीसी, डेटा सेंटर-सेमीकंडक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

राज्य

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, जीसीसी, डेटा सेंटर-सेमीकंडक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का आयोजन होगा, जिसमें उद्योग जगत के नेता, निवेशक और नीति विशेषज्ञ भाग लेंगे। देश-विदेश के उद्योग जगत, निवेशकों और नीति विशेषज्ञों का होगा संगम

भिंड को सौगात, CM डॉ यादव ने 322.29 करोड़ की 56 विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, लोकार्पण

राज्य

भिंड को सौगात, CM डॉ यादव ने 322.29 करोड़ की 56 विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, लोकार्पण

मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहनों के लिए 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए और 322.29 करोड़ रुपये के 56 विकास कार्यों की शुरुआत की। सांदीपनि विद्यालयों की सौगात भी दी जाएगी।

लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोशों ने आदिवासी महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी की वस्तु

जुर्म गाथा

लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोशों ने आदिवासी महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी की वस्तु

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में आदिवासी महिला के साथ लूटपाट और अत्याचार की घटना हुई। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और क्रूरता की गई।