कांग्रेस विधायक ने दी हरियाणा CM सैनी को नसीहत, बोले- ‘मर्यादा में दें बयान’

haryana-politics-mla-slams-cm-nayab-singh-saini-advises-him-to-be-careful

कांग्रेस विधायक ने दी हरियाणा CM सैनी को नसीहत, बोले- ‘मर्यादा में दें बयान’

कांग्रेस विधायक ने दी हरियाणा cm सैनी को नसीहत बोले- ‘मर्यादा में दें बयान’

Haryana politics: हरियाणा की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज होता नजर आ रहा है। मंगलवार को कुरुक्षेत्र के थानेसर से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सार्वजनिक तौर पर नसीहत देते हुए कहा है कि उन्हें मर्यादा में रहकर बयान देना चाहिए। यह टिप्पणी तब आई है जब मुख्यमंत्री सैनी ने राहुल गांधी के प्रशिक्षण शिविर को लेकर बयान दिया था।

CM सैनी के बयान पर विधायक ने किया पलटवार

[caption id="attachment_141926" align="alignnone" width="1200"]हरियाणा CM सैनी हरियाणा CM सैनी[/caption] अरोड़ा ने मुख्यमंत्री सैनी के उस दावे पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में केवल एक घंटे ही रुके थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अरोड़ा ने कहा, “मुख्यमंत्री को अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए और तथ्यों के आधार पर बात करनी चाहिए।” उन्होंने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी शिविर में पूरे सात घंटे तक मौजूद रहे और जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया। आगे वे यह भी बोले कि संभवतः मुख्यमंत्री को खुफिया एजेंसी (CID) से गलत जानकारी मिली है।

अनअप्रूव्ड कॉलोनियों पर अरोड़ा ने उठाए सवाल

विधायक अरोड़ा ने थानेसर विधानसभा क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में अनअप्रूव्ड कॉलोनियां काटी जा रही हैं, जिससे आम जनता को ठगा जा रहा है|उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।

विधायक अरोड़ा ने जताई गैस सिलेंडर की बढती कमी पर चिंता

अरोड़ा ने फिर देश में गैस सिलेंडर की संभावित कमी को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि किसी भी संकट का सामना मिलकर करना चाहिए।

विधानसभा में उठाए स्थानीय मुद्दे

बजट सत्र के दौरान अपने संबोधन में अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने थानेसर से जुड़े कई अहम मुद्दों को विधानसभा में उठाया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने कुछ मामलों में सहमति जताई है और समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।