बजट सत्र समाप्त होने के बाद CM सैनी का कांग्रेस पर हमला, इनेलो को बताया ‘बी टीम’

haryana-politics-cm-nayab-singh-saini-takes-a-swipe-at-congress

बजट सत्र समाप्त होने के बाद CM सैनी का कांग्रेस पर हमला, इनेलो को बताया ‘बी टीम’

बजट सत्र समाप्त होने के बाद cm सैनी का कांग्रेस पर हमला इनेलो को बताया ‘बी टीम’

Haryana politics: हरियाणा की सियासत में बजट सत्र समाप्त होते ही राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। राज्यसभा चुनाव और विधानसभा की कार्यवाही को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस, पर तीखा प्रहार किया है। बुधवार को उन्होंने कांग्रेस की स्थिति को ‘निराशाजनक’ बताते हुए इनेलो पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस पर निशाना साधा

[caption id="attachment_141925" align="alignnone" width="1200"]हरियाणा CM नायब सिंह सैनी हरियाणा CM नायब सिंह सैनी[/caption] बजट सत्र के समापन के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री सैनी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सम्पन्न हुआ और उनके उम्मीदवार संजय भाटिया विजयी हुए। सीएम सैनी बोले, “मैंने पहली बार देखा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके नेता पोलिंग एजेंट बने। इससे साफ है कि राहुल गांधी को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अब काफी कमजोर हो चुकी है और जनता का विश्वास भी उस पार्टी से उठ चुका है।

इनेलो पर ‘बी टीम’ होने के लगाये आरोप

निर्दलीय उम्मीदवार के मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी ने केवल एक ही उम्मीदवार उतारा था। उन्होंने कहा, “निर्दलीय उम्मीदवार हमने नहीं खड़ा किया, वे स्वयं मैदान में उतरे थे।” इस दौरान CM सैनी ने इनेलो पर कांग्रेस की ‘बी टीम’ होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में इनेलो ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया और पूरी तरह उसी के पक्ष में खड़ी नजर आई।

बजट सत्र को ऐतिहासिक करार दिया

मुख्यमंत्री सैनी ने फिर हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने बताया कि इस बार 13 बैठकें हुईं और कुल 55 घंटे तक सकारात्मक चर्चा चली, जो अब तक का सबसे लंबा सत्र रहा। उन्होंने 2 मार्च को पेश किए गए राज्य बजट का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए और तीन प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए | इसके आगे आठ विधेयकों पर विस्तृत चर्चा की गई। सत्र के अंतिम दिन गुजरात के राज्यपाल द्वारा प्राकृतिक खेती पर दिए गए विचारों की भी सराहना की गई। मुख्यमंत्री सैनी ने विधानसभा अध्यक्ष और सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है।

संबंधित सामग्री

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

अन्य

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”