हरियाणा में निवेश का सुनहरा मौका, CM सैनी ने उद्योगपतियों को दिया खुला न्योता

haryana-news-cm-saini-invites-industrialists-to-invest-in-state

हरियाणा में निवेश का सुनहरा मौका, CM सैनी ने उद्योगपतियों को दिया खुला न्योता

हरियाणा में निवेश का सुनहरा मौका cm सैनी ने उद्योगपतियों को दिया खुला न्योता

Haryana news: शनिवार को ‘टाईकॉन चंडीगढ़ शिखर सम्मेलन 2026’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने 12 देशों और 27 राज्यों से आए उद्यमियों को हरियाणा में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने डिजिटल प्रशासन, पारदर्शी व्यवस्था और सरल प्रक्रियाओं के जरिए उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया है, जिससे ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा मिला है।

फूड प्रोसेसिंग में अपार संभावनाएं

[caption id="attachment_146613" align="alignnone" width="1200"]हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी[/caption]

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है। वर्तमान में करीब 28,000 इकाइयां संचालित हैं, लेकिन इस क्षेत्र में अभी भी निवेश की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

लॉजिस्टिक्स में हरियाणा अव्वल

लॉजिस्टिक्स सेक्टर पर जोर देते हुए सैनी ने कहा कि हरियाणा देश में तीसरे और उत्तर भारत में पहले स्थान पर है। राज्य का लगभग 57 प्रतिशत हिस्सा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में आने के कारण यह एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित हो रहा है।

ईवी सेक्टर में निवेश को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेक्टर को भविष्य का क्षेत्र बताते हुए निवेशकों से इसमें भागीदारी बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस क्षेत्र के लिए प्रगतिशील नीतियां, प्रोत्साहन और मजबूत बुनियादी ढांचा उपलब्ध करा रही है।

स्टार्टअप और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस

सैनी ने बताया कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और हिसार जैसे शहर आईटी, एग्री-टेक, फिनटेक, हेल्थ-टेक और मैन्युफैक्चरिंग में स्टार्टअप हब के रूप में तेजी से उभर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने प्रमुख परियोजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि IMT सोहना में 500 एकड़ का इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, नारनौल में मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स हब और हिसार में मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। राज्य में 10 नए औद्योगिक टाउनशिप भी स्थापित किए जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।

सीएम डॉ. मोहन ने सुदूर अंचलों में की कैबिनेट बैठकें, दिया गौरवशाली व्यक्तित्वों को सम्मान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने सुदूर अंचलों में की कैबिनेट बैठकें, दिया गौरवशाली व्यक्तित्वों को सम्मान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के विविध अंचलों में कैबिनेट बैठकों की नवाचारी श्रृंखला शुरू की, जिससे पर्यटन और जनकल्याण को बढ़ावा मिला है।

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा: पूर्व टेंपल अधिकारी को जेल भेजा, CCTV फुटेज में रोज नोटों के बं

राज्य

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा: पूर्व टेंपल अधिकारी को जेल भेजा, CCTV फुटेज में रोज नोटों के बं

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में हेराफेरी के आरोप में बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया गया है।

घर में सो रहे बच्चे की कूलर में करंट से मौत,मां मवेशियों को चारा डालने गई थी

राज्य

घर में सो रहे बच्चे की कूलर में करंट से मौत,मां मवेशियों को चारा डालने गई थी

मऊगंज के देवरी गांव में 8 साल के बृजेश की कूलर से करंट लगने के कारण मौत हो गई, माँ मवेशियों को चारा डालने गई थी।