फरीदाबाद में हरियाणा CM सैनी ने दी ₹120 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला धावा

haryana-news-cm-nayab-singh-saini-inaugurates-development-projects-in-faridabad

फरीदाबाद में हरियाणा CM सैनी ने दी ₹120 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला धावा

फरीदाबाद में हरियाणा cm सैनी ने दी ₹120 करोड़ की सौगात कांग्रेस पर बोला धावा

Haryana news: फरीदाबाद में आयोजित ‘विकसित फरीदाबाद रैली’ में हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास, किसान हित और राजनीतिक संदेशों का संगम पेश किया। शनिवार को सेक्टर-12 हुड्डा मैदान में हुई इस रैली में उन्होंने ₹120 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

₹120 करोड़ की परियोजनाओं का किया आगाज़

[caption id="attachment_138275" align="alignnone" width="1200"]हरियाणा CM सैनी हरियाणा CM सैनी[/caption]

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रैली की शुरुआत संत सूरदास की धरती को नमन करते हुए की। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद के समग्र विकास के लिए ₹120.73 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में आयोजित रोजगार मेले में चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

एक साल में किये 60 वादे पूरे, कांग्रेस पर बोला हमला

सीएम सैनी ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए 217 वादों में से 60 को सरकार ने महज एक साल में पूरा कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व की सरकारें झूठ और भ्रष्टाचार के सहारे सत्ता में रहीं, लेकिन जनता ने अब उन्हें नकार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत पर काम कर रही है।

तेल कीमतों और विकास पर रखा सरकार का पक्ष

आगे मुख्यमंत्री ने वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के बावजूद देश में तेल के दाम स्थिर हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में फरीदाबाद में ₹1321 करोड़ के विकास कार्य हुए हैं, जबकि कांग्रेस शासन में यह आंकड़ा मात्र ₹170 करोड़ था।

किसानों को दिया राहत का भरोसा

इसके बाद सीएम सैनी ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि खराब मौसम के कारण फसलों को हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। उन्होंने कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने का आरोप भी लगाया।

नई परियोजनाओं की हुईं घोषणाएं

रैली में कई अहम घोषणाएं भी की गईं | सीएम सैनी ने बताया कि सेक्टर-8 में PPP मोड पर अस्पताल, ग्रेटर फरीदाबाद में म्यूजियम, सेक्टर-12 में बैंक्विट हॉल और खेल परिसर में नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराने का भी ऐलान किया गया।

रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गईं। लगभग 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में संभाली गई।

संबंधित सामग्री

डिंडोरी अस्पताल में लापरवाही की हद! ग्लूकोज की जगह बच्चे को चढ़ा दिया मिनरल वाटर?

राज्य

डिंडोरी अस्पताल में लापरवाही की हद! ग्लूकोज की जगह बच्चे को चढ़ा दिया मिनरल वाटर?

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिला अस्पताल में एक बच्चे को ग्लूकोज की जगह मिनरल वाटर से ड्रिप चढ़ाई गई, जिसका वीडियो वायरल हुआ है।

सिंचाई का सपना टूटा, नहर फूटते ही पानी में बह गई किसानों की मेहनत!

राज्य

सिंचाई का सपना टूटा, नहर फूटते ही पानी में बह गई किसानों की मेहनत!

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में नहर टूटने से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। किसानों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया।

पति की हत्या, फिर हादसे का ड्रामा! प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश?

राज्य

पति की हत्या, फिर हादसे का ड्रामा! प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश?

पंजाब के पटियाला में एक व्यक्ति की मौत शुरुआत में हादसा लगी, पर जांच में हत्या का खुलासा हुआ। पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का केस दर्ज हुआ।

पंजाब में अचानक बजने लगे मोबाइल, भारी बारिश के खतरे का अलर्ट!

राज्य

पंजाब में अचानक बजने लगे मोबाइल, भारी बारिश के खतरे का अलर्ट!

पंजाब सहित उत्तर भारत में मानसून सक्रिय हो गया है, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

सिरसा में CM सैनी का एक्शन: JE और ASI को चार्जशीट के आदेश, फ्लैट मामले में विजिलेंस जांच

राज्य

सिरसा में CM सैनी का एक्शन: JE और ASI को चार्जशीट के आदेश, फ्लैट मामले में विजिलेंस जांच

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में विभिन्न शिकायतों पर सुनवाई करते हुए कई अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट और विजिलेंस जांच के आदेश दिए।