बजट सत्र के बाद ‘एक्शन मोड’ में हरियाणा CM नायब सैनी, अप्रैल में 7 मेगा रैलियों ...

haryana-news-cm-nayab-singh-saini-in-action-mode-after-budget-session

बजट सत्र के बाद ‘एक्शन मोड’ में हरियाणा CM नायब सैनी, अप्रैल में 7 मेगा रैलियों से विपक्ष के गढ़ पर करेंगे फोकस

बजट सत्र के बाद ‘एक्शन मोड’ में हरियाणा cm नायब सैनी अप्रैल में 7 मेगा रैलियों से विपक्ष के गढ़ पर करेंगे फोकस

Haryana news: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र और राज्यसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं। मार्च में एनसीआर के जिलों में रैलियों के बाद अब अप्रैल 2026 में सात मेगा रैलियों के जरिए वे न केवल हरियाणा बल्कि पंजाब में भी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारी में जुट गए हैं।

अप्रैल में 7 रैलियों का रोडमैप होगा तैयार

[caption id="attachment_141925" align="alignnone" width="1200"]हरियाणा CM नायब सिंह सैनी हरियाणा CM नायब सिंह सैनी[/caption]

मुख्यमंत्री सैनी ने अप्रैल महीने के लिए सात बड़ी रैलियों की योजना बनाई है। इनमें से दो रैलियां पंजाब में आयोजित होंगी। पार्टी हाईकमान की रणनीति के तहत सैनी हरियाणा के साथ-साथ पड़ोसी राज्य में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सीएम आवास पर पंजाब के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं, जहां आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है।

विपक्ष के गढ़ में सेंध लगाने की हो रही तैयारी

सूत्रों की मानें तो भाजपा की खास रणनीति उन विधानसभा क्षेत्रों पर फोकस करने की है, जहां पार्टी के विधायक नहीं हैं और विपक्ष का कब्जा है। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 48 विधायक हैं, जबकि तीन निर्दलीय विधायक भी पार्टी के साथ हैं। कांग्रेस के पास 37 विधायक और इनेलो के पास दो विधायक हैं।

राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में हुई क्रॉस वोटिंग और आंतरिक मतभेदों ने भाजपा को नई राजनीतिक संभावनाएं दी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में रैलियों का दायरा बढ़ा रही है।

हरियाणा के इन क्षेत्रों में होंगी प्रमुख रैलियां

[caption id="attachment_129315" align="alignnone" width="1200"]Representative image Representative image[/caption]

मुख्यमंत्री सैनी पहले ही गुरुग्राम के पटौदी, बादशाहपुर, सोनीपत के गोहाना और भिवानी के तोशाम में रैलियां कर चुके हैं। अब 5 अप्रैल को रोहतक जिले की महम सीट पर रैली प्रस्तावित है, जहां विपक्षी विधायक का क्षेत्र है। 4 अप्रैल को फरीदाबाद और जींद के सफीदों में रैलियां होंगी। वहीं 6 अप्रैल को गुरुग्राम में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा, जहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

पंजाब में भी बढ़ेगा भाजपा का राजनीतिक दखल

रैली कार्यक्रम के तहत 8 अप्रैल को पंजाब के अबोहर में मुख्यमंत्री सैनी दस्तक देंगे। इसके अलावा 11 अप्रैल को दादरी में भी रैली आयोजित होगी। वहीं 3 मई को पंजाब के रोपड़ में ओबीसी समाज की बड़ी सभा प्रस्तावित है। इन रैलियों के माध्यम से भाजपा पंजाब में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। हरियाणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया ने बताया कि मुख्यमंत्री की रैलियों का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। विधायकों और स्थानीय नेताओं की मांग के अनुसार कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि मार्च में सीएम ने कई बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लिया, जिनका राजनीतिक महत्व रैलियों के समान रहा, जिसमें अंबाला से अयोध्या तक स्पेशल ट्रेन की शुरुआत भी शामिल है।

संबंधित सामग्री

भारत सरकार लिखी कार से नवविवाहित जोड़े का अपहरण करने की कोशिश, महिला से छेड़छाड़; 3 आरोपी गिरफ्तार

राज्य

भारत सरकार लिखी कार से नवविवाहित जोड़े का अपहरण करने की कोशिश, महिला से छेड़छाड़; 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज में नवविवाहित जोड़े के साथ लूटपाट, अपहरण का प्रयास और महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना गुरुवार को हुई, तीन अपराधी गिरफ्तार।

नेपाल के सुनसरी और सिराहा में हिंसा, 2 की मौत, अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू

देश-विदेश

नेपाल के सुनसरी और सिराहा में हिंसा, 2 की मौत, अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू

नेपाल के सुनसरी और सिराहा जिलों में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद तनाव बढ़ा। कई घायल, 2 की मौत। प्रशासन ने कर्फ्यू लगाया।

हिमाचल के सबसे गरीब परिवारों तक पहुंचेगी सरकार: CM सुक्खू ने 'जन संवाद' कार्यक्रम का किया ऐलान

राज्य

हिमाचल के सबसे गरीब परिवारों तक पहुंचेगी सरकार: CM सुक्खू ने 'जन संवाद' कार्यक्रम का किया ऐलान

हिमाचल सरकार ने 'अपना परिवार सुखी परिवार योजना' के तहत जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की, जिसमें गरीब परिवारों की समस्याओं को समझने का प्रयास किया जाएगा।

छात्रों का हक दिलाइए': छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग लेकर PM मोदी को हेमंत सोरेन का पत्र, केंद्रांश बढ़ाने की अपील

देश-विदेश

छात्रों का हक दिलाइए': छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग लेकर PM मोदी को हेमंत सोरेन का पत्र, केंद्रांश बढ़ाने की अपील

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर छात्रवृत्ति योजनाओं में वित्तीय बढ़ोतरी की मांग की है।

प्रमोशन में अनदेखी का आरोप: बालाघाट ITI के ट्रेनिंग ऑफिसर्स ने उठाए सवाल, सीआर मूल्यांकन पर नाराजगी

राज्य

प्रमोशन में अनदेखी का आरोप: बालाघाट ITI के ट्रेनिंग ऑफिसर्स ने उठाए सवाल, सीआर मूल्यांकन पर नाराजगी

बालाघाट आईटीआई के अधिकारियों ने प्रमोशन सूची में अपने नाम न होने पर नाराजगी व्यक्त की, प्रमोशन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया।