रेडिट पोस्ट से शुरू हुई चर्चा...
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर माहीका की एक सेल्फी सामने आई, जिसमें बैकग्राउंड में दिख रही आकृति को फैंस ने हार्दिक पंड्या से जोड़ दिया। इसके अलावा, माहीका की इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके हाथ पर लिखा 33 नंबर भी नजर आ रहा है, जो कि हार्दिक का जर्सी नंबर है, इससे अनुमान लगाया जा रहा है, कि हार्दिक माहीका को डेट कर रहें हैं।View this post on Instagram
View this post on Instagram
एक जैसे बाथरोब और इंस्टाग्राम कनेक्शन....
फैंस ने नोटिस किया कि हार्दिक और माहीका के पास एक जैसे बाथरोब हैं। और दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं। इन सबको नोटिस करते हुए दोनों की अफेयर की अटकलें और तेज हो गई हैं। फिलहाल हार्दिक एशिया कप 2025 के लिए दुबई में हैं और माहीका के भी दुबई में होने की खबरें हैं। हालांकि, दोनों ने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
कौन हैं माहीका शर्मा?
दिल्ली की रहने वालीं 24 वर्षीय माहीका शर्मा एक मॉडल और योगा इंस्ट्रक्टर हैं। कई नेशनल और इंटरनेशनल फैशन शोज में रैंप वॉक कर चुकी हैं। मनीष मल्होत्रा और तरुण तहिलियानी जैसे बड़े डिजाइनर्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। इंडियन फैशन अवॉर्ड्स 2024 में मॉडल ऑफ द ईयर चुनी गईं। एले मैगजीन ने भी उन्हें इंडियन मॉडल ऑफ द ईयर का खिताब दिया। मॉडलिंग से लेकर एक्टिंग तक माहीका शर्मा कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में भी अभिनय किया था।View this post on Instagram
हार्दिक से 2020 में शादी..2024 में हुआ तलाक..
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पंड्या ने मई 2020 में शादी की थी। फरवरी 2023 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार कपल ने दोबारा शादी की। इनका एक बेटा अगस्त्य भी है। वहीं जुलाई 2024 में इस जोड़ी ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।। दोनों ने एक साथ मिलकर एक बयान जारी किया, जिसमें कहा कि चार साल साथ रहने के बाद उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है, लेकिन बेटे अगस्त्य की देखभाल मिलकर करेंगे।