हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बस की टक्कर में 6 की मौत

hapur-bus-accident-6-dead-in-truck-collision

हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बस की टक्कर में 6 की मौत

हापुड़ में भीषण सड़क हादसा ट्रक-बस की टक्कर में 6 की मौत

हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 1:30 बजे धौलाना-गुलावठी रोड पर हुआ, जब बारात से लौट रही बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बस पर पलटा ट्रक

पुलिस के मुताबिक, बस में 20 से 25 बाराती सवार थे, जो डासना (गाजियाबाद) से गुलावठी (बुलंदशहर) बारात में गए थे। लौटते समय बस संकरी सड़क पर खड़ी थी। कुछ बाराती नीचे उतरकर चाय-नाश्ता कर रहे थे।इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई और ट्रक बेकाबू होकर बस के ऊपर जा गिरा।

बस के अंदर फंसे बाराती, कटर से निकाले गए

हादसे के बाद बस के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।कुछ घायलों को बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया, जबकि कई लोगों को कटर की मदद से बस की बॉडी काटकर बाहर निकालना पड़ा। रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह तक जारी रहा।

6 लोगों की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

हादसे में 5 बारातियों समेत कुल 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें ट्रक चालक भी शामिल है। मृतकों की पहचान यूनुस, युसूफ, अख्तर, सोनू, मुन्ना और एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। सभी मृतक गाजियाबाद के डासना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।घायलों को पहले धौलाना सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पिलखुवा के मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।

तेज रफ्तार और अंधेरा हादसे की वजह

एसपी ज्ञानंजय सिंह के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण हुआ। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा।

‘ट्रक बस के ऊपर पलट गया’

प्रत्यक्षदर्शी चांद कुरैशी ने बताया कि वह भी बारात में शामिल थे, लेकिन दूसरी गाड़ी से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि बस सड़क किनारे खड़ी थी, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक आया और बस को टक्कर मारते हुए उसके ऊपर पलट गया। हादसे में मरने वाले सभी लोग उनके रिश्तेदार थे।

प्रशासन मौके पर, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में गैंगस्टरों के महिमामंडन पर लगेगी लगाम: सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए जारी होगी एडवाइजरी

राज्य

हरियाणा में गैंगस्टरों के महिमामंडन पर लगेगी लगाम: सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए जारी होगी एडवाइजरी

हरियाणा में गैंगस्टरों का महिमामंडन रोकने के लिए सरकार कड़े नियम लागू करेगी। मीडिया पर नियंत्रण के लिए जल्द ही एडवाइजरी जारी होगी।

उत्तराखंड में नई रेल सेवा शुरू, कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ेगी, CM धामी और रेलमंत्री ने दिखाई हरि झंड़ी

राज्य

उत्तराखंड में नई रेल सेवा शुरू, कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ेगी, CM धामी और रेलमंत्री ने दिखाई हरि झंड़ी

उत्तराखंड में नई रेल सेवा रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू की गई, जो कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों को सीधे जोड़ेगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी।

'विक्रम-1' का पहला ऑर्बिटल लॉन्चिंग सफल, सीएम डॉ. मोहन ने कहा - नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत

राज्य

'विक्रम-1' का पहला ऑर्बिटल लॉन्चिंग सफल, सीएम डॉ. मोहन ने कहा - नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत

स्काई रूट एयरोस्पेस द्वारा निर्मित विक्रम-1, भारत का पहला निजी प्रक्षेपण यान, का पहला ऑर्बिटल लांच 18 जुलाई को सफल रहा।

भारतीय, एशियाई और अमेरिकी बाज़ारों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव

देश-विदेश

भारतीय, एशियाई और अमेरिकी बाज़ारों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव

भारतीय, एशियाई और अमेरिकी बाज़ारों में इस सप्ताह मिश्रित प्रदर्शन; सोना और चांदी मज़बूत, रुपया 96 के पार फिसला।

पंजाब कांग्रेस में खुलकर सामने आई खींचतान: रंधावा ने वड़िंग और बाजवा पर साधा निशाना, मान सरकार पर भी लगाए गंभीर आरोप

राज्य

पंजाब कांग्रेस में खुलकर सामने आई खींचतान: रंधावा ने वड़िंग और बाजवा पर साधा निशाना, मान सरकार पर भी लगाए गंभीर आरोप

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान सार्वजनिक रूप से खुलकर सामने आई है, जिसमें नेताओं ने एक दूसरे के कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।