Hamas chief killed : इजरायली हमले में हमास प्रमुख मारने की खबर?  याह्या सिनवार कई दिनों से लापता

hamas-chief-killed-in-israeli-attack-gaza

Hamas chief killed : इजरायली हमले में हमास प्रमुख मारने की खबर?  याह्या सिनवार कई दिनों से लापता

hamas chief killed  इजरायली हमले में हमास प्रमुख मारने की खबर  याह्या सिनवार कई दिनों से लापता

सुरंग हमले में सेना को मौत का संदेह, जांच शुरू

Hamas chief killed : इजरायल की मिलिट्री इंटेलिजेंस ने दावा किया है कि हमास का नेता याह्या सिनवार मारा गया है। टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, सिनवार पिछले कुछ समय से लापता है। उसने किसी से कोई संपर्क नहीं किया है।

ऐसे में इजरायली सेना गाजा पर हुए हमले में सिनवार के मारे जाने की संभावना की जांच कर रही है। सिनवार की मौत का अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है। हालांकि, कई प्रमुख इजरायली मीडिया हाउसों की रिपोर्टों ने हमास नेता की मौत के बारे में अनुमान लगाया है।

इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के मुताबिक, उन्होंने कुछ दिन पहले गाजा के एक स्कूल पर हमला किया था। हमास का यहां कमांड सेंटर था। इस हमले में 22 लोग मारे गए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस एयर स्ट्राइक में सिनवार की भी मौत हुई है।

सिनवार की मौत का कोई सबूत नहीं है

इजरायली मीडिया हारेत्ज के अनुसार, इजरायल ने हाल ही में गाजा में उन सुरंगों पर हमला किया है जहां सिनवार के छिपे होने की बात मानी जाती थी। हालांकि अभी तक हमले में सिनवार की मौत से संबंधित कोई सुराग नहीं मिला है।

यह पहली बार नहीं है जब सिनवार अचानक गायब हुआ है। इससे पहले भी कई बार सिंवार कुछ देर के लिए गायब होने के बाद सीजफायर या कोई और संदेश लेकर लौट चुके हैं। उधर, इजरायल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने सिनवार की मौत की अटकलों को खारिज कर दिया है।

संबंधित सामग्री

ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत, नया रूट तय, चलेंगी रोडवेज बसें

राज्य

ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत, नया रूट तय, चलेंगी रोडवेज बसें

कांवड़ यात्रा के दौरान ऋषिकेश से दिल्ली के बीच बस सेवा में सुधार किया गया है, जिससे यात्रा का समय और किराया दोनों में कमी आएगी।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन,  किरण एस. को सौंपी कमान

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन, किरण एस. को सौंपी कमान

UP सरकार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT गठित की, जिसकी अध्यक्षता IG लखनऊ रेंज किरण एस. करेंगे।

आगर मालवा में श्मशान भूमि पर फायर स्टेशन निर्माण को लेकर विवाद,विरोध के बाद मंत्री ने रुकवाया काम

राज्य

आगर मालवा में श्मशान भूमि पर फायर स्टेशन निर्माण को लेकर विवाद,विरोध के बाद मंत्री ने रुकवाया काम

मध्य प्रदेश के आगर मालवा में श्मशान भूमि पर प्रस्तावित फायर स्टेशन निर्माण का हिंदू समाज ने विरोध किया, कंकाल मिलने का आरोप लगाया।

UP में भारी बारिश से बाढ़, नदियां उफान पर, घरों में घुसे मगरमच्छ

राज्य

UP में भारी बारिश से बाढ़, नदियां उफान पर, घरों में घुसे मगरमच्छ

उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, और घाघरा समेत कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर। स्कूल और फसलें डूबीं, कई जिलों में बाढ़ की स्थिति।

हरदा में पूर्व भाजपा पार्षद के 19 वर्षीय बेटे ने लगाई फांसी, बीमारी से परेशान था युवक

राज्य

हरदा में पूर्व भाजपा पार्षद के 19 वर्षीय बेटे ने लगाई फांसी, बीमारी से परेशान था युवक

मध्य प्रदेश के हरदा शहर में पूर्व भाजपा पार्षद धर्मेंद्र माली के बेटे तरुण माली ने आत्महत्या कर ली। परिवार और पुलिस अभी घटना की जांच में जुटे हुए हैं।