दोस्त को भेजा फोन का पासवर्ड, हल्द्वानी में छात्रा ने किया सुसाइड

haldwani-student-suicide-phone-password-friend

दोस्त को भेजा फोन का पासवर्ड, हल्द्वानी में छात्रा ने किया सुसाइड

दोस्त को भेजा फोन का पासवर्ड हल्द्वानी में छात्रा ने किया सुसाइड

Haldwani student suicide: हल्द्वानी में 24 साल की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या से ठीक पहले दिव्या ने अपने युवक दोस्त को मोबाइल का पिन कोड मैसेज किया था। दोस्त ने उसे 40 बार कॉल किया, लेकिन जब फोन नहीं उठा तो वह उसके घर पहुंचा, जहां दिव्या का शव फंदे से लटका मिला।

[caption id="attachment_146959" align="alignnone" width="1349"]मृतक छात्रा दिव्या मृतक छात्रा दिव्या[/caption]

दोस्त को भेजा फोन का पासवर्ड

हल्द्वानी पुलिस के अनुसार, घटना काठगोदाम थाना क्षेत्र के चांदमारी इलाके की है। छात्रा का नाम दिव्या आर्या, जो MBPG कॉलेज फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी। रविवार देर शाम 24 साल की दिव्या आर्या ने अपने परिवार के साथ खाना खाया और अपने कमरे में चली गई। कमरे में पहुंचने के बाद दिव्या ने अपने एक दोस्त को मैसेज भेजा, जिसमें उसने अपने मोबाइल का पासवर्ड शेयर किया था।

भागते हुए पहुंचा दोस्त

अचानक मोबाइल पिन का मैसेज देखकर दोस्त को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। उसने तुरंत दिव्या को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। दोस्त ने घबराहट में करीब 40 बार कॉल की, लेकिन दिव्या की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी के डर से दोस्त भागते हुए दिव्या के घर आया। जब वह दिव्या के घर पहुंचा और कमरे का दरवाजा खोला, तो उसके होश उड़ गए। दिव्या फंदे से लटकी मिली। ताज्जुब की बात यह है कि उस वक्त परिवार के लोग दूसरे कमरों में ही मौजूद थे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी।

Haldwani student suicide: सुसाइड का कारण

आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। दिव्या 4 बहनों में सबसे बड़ी थी। परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है; 1 साल पहले ही दिव्या के पिता का निधन हुआ था। मां मेहनत-मजदूरी कर बेटियों को पढ़ा रही थी। सूचना मिलने पर काठगोदाम पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस ने दिव्या का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, और सुसाइड के पीछे का कारण पता लगाया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।