हेल्थ स्कीम में हो रही धांधली, CM भजनलाल ने केंद्रीय मंत्री के सामने खोली पोल

fraud-in-rajasthan-health-scheme-cm-bhajanlal-exposes-scam

हेल्थ स्कीम में हो रही धांधली, CM भजनलाल ने केंद्रीय मंत्री के सामने खोली पोल

हेल्थ स्कीम में हो रही धांधली cm भजनलाल ने केंद्रीय मंत्री के सामने खोली पोल

CM Bhajanlal RGHS Fraud Exposed: जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आयुर्वेद और स्वास्थ्य योजनाओं की पवित्रता को लेकर कड़ा रुख अपनाया। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भजनलाल ने राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम में हो रही धांधलियों और गड़बड़ियों का कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया।

CM भजनलाल ने केंद्रीय मंत्री के सामने खोली पोल

‘75 डिब्बे च्यवनप्राश ले रहे’

अपने सम्बोधन के दौरान सीएम ने कहा, 'कोई 75 डिब्बे च्यवनप्राश ले रहा है, तो कोई 25 साल की उम्र में 4 बार पंचकर्म करवा रहा है', अब प्रशासनिक गलियारों से लेकर जनता के बीच  यह चर्चा का विषय बन गया है।

फ्री इलाज की सुविधा का दुरुपयोग

मुख्यमंत्री ने RGHS का जिक्र करते हुए बड़ी बात कही। उन्होंने इस स्कीम में गड़बड़ियों का हवाला देते हुए बताया कि कुछ लोग फ्री इलाज की सुविधा का दुरुपयोग कर रहे हैं। CM ने उदाहरण देते हुए कहा कि एक-एक कार्मिक 75-75 डिब्बे च्यवनप्राश उठा रहा है। 25-30 साल के युवक साल में 3-4 बार पंचकर्म करवा रहे हैं, जो चिकित्सा पद्धति का सीधी तरह से दुरुपयोग है। मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद चिकित्सकों से भी अपील की कि वे ऐसे मामलों में सतर्कता बरतें, और केवल ज़रूरत के आधार पर ही उपचार व दवाएं लिखें।

[caption id="attachment_133381" align="alignnone" width="1371"]CM बोले - हेल्थ स्कीम में हो रही धांधली CM बोले - हेल्थ स्कीम में हो रही धांधली[/caption]

CM Bhajanlal RGHS Fraud Exposed: CM की चेतावनी 

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान ने अपनी स्थापना के 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आयुर्वेद को 'जीवन जीने की कला' बताया, वहीं सरकारी योजनाओं में सेंध लगाने वालों को चेतावनी भी दी। CM ने स्पष्ट किया कि सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का मकसद ही पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचना है। उन्होंने चेतावनी दी कि हर स्तर पर डिजिटल मॉनिटरिंग और ऑडिट हो रहा है। गड़बड़ी करने वाले यह न समझें कि उनपर किसी का ध्यान नहीं। सरकार की मंशा हर गरीब और पात्र व्यक्ति को मुफ्त इलाज देने की है, और इसमें बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान जनता से सीधे संवाद और समस्याओं का निराकरण करेगा। अभियान 7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा।

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हरित ऊर्जा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है, जिसमें सौर और पवन ऊर्जा के नवीन प्रयास शामिल हैं।

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

राज्य

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अवैध संपत्ति जब्त करने और विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

राज्य

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड में वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर 13 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।