Disha Patani 33th Birthday: दिशा पाटनी का 33वां जन्मदिन आज...

disha-patani-33th-birthday

Disha Patani 33th Birthday: दिशा पाटनी का 33वां जन्मदिन आज...

disha patani 33th birthday दिशा पाटनी का 33वां जन्मदिन आज

Ahmedabad Plane Crash: हादसे में विक्रांत के कजिन की नहीं बल्कि इस करीबी की गई जान, मैसी ने जताया दुख…

दिशा के करियर की शुरुआत...

साल 2013 में उन्होंने 'फेमिना मिस इंडिया इंदौर' में हिस्सा लिया और फर्स्ट रनर-अप रहीं। इसके बाद उन्होंने कई ऐड किए। 2015 में उन्होंने तेलुगु फिल्म 'लोफर' से एक्टिंग डेब्यू किया। अपनी पहली फिल्म में दिशा पाटनी ने साउथ एक्टर वरुण तेज के साथ काम किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by disha patani (paatni) ? (@dishapatani)

₹500 लेकर मुंबई आई थीं दिशा पाटनी...

बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री दिशा पाटनी की जिंदगी जितनी आज चकाचौंध से भरी है, उनका शुरुआती सफर उतना ही संघर्षपूर्ण रहा है। पढ़ाई में शुरू से तेज दिशा ने एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ से बायोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग शुरू की थी, लेकिन दूसरे साल में ही उन्होंने अपने सपनों को उड़ान देने का फैसला लिया और ग्लैमर की दुनिया में करियर बनाने के लिए पढ़ाई बीच में छोड़ दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by disha patani (paatni) ? (@dishapatani)

 एक इंटरव्यू में दिशा ने अपने कठिन दौर को याद करते हुए कहा था -

"मैं बहुत पॉजिटिव इंसान हूं। कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर जब मैं मुंबई आई, तो जेब में सिर्फ ₹500 थे। न कोई पहचान, न कोई सहारा। मैं अकेले रह रही थी, खुद ही अपना खर्च चला रही थी और कभी अपने परिवार से मदद नहीं मांगी।"
मुंबई में शुरुआती दिनों में दिशा टीवी विज्ञापनों के लिए लगातार ऑडिशन देती थीं। उन्होंने बताया -
"मैं बहुत सारे ऑडिशन देती थी, ज्यादातर टीवी विज्ञापनों के लिए। मेरे ऊपर लगातार ये प्रेशर होता था कि अगर इस महीने कोई काम नहीं मिला, तो किराया कैसे दूंगी। उस समय मुझे जो भी काम मिला, वो सिर्फ काम था, जब तक कि मुझे एक्टिंग से प्यार नहीं हो गया।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by disha patani (paatni) ? (@dishapatani)

टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप...

दिशा और टाइगर की दोस्ती 2016 में 'बेफिक्रा' म्यूजिक वीडियो से शुरू हुई। इसके बाद दोनों ने 'बागी 2' और 'बागी 3' में साथ काम किया, जिससे उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री मजबूत हुई। और दोनों की दोस्ती को लेकर कई अफवाहें उठीं, लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा टाइगर से शादी चाहती करना चाहती थीं, लेकिन एक्टर अभी तैयार नहीं थे। इसके बाद भी दिशा का टाइगर के परिवार से अच्छे संबंध थे। हलांकि नवंबर 2023 में टाइगर ने कहा था कि इस समय वो सिंगल हैं और काम पर ध्यान दे रहे हैं।

फिल्मी करियर की कुछ घटनाएं...

2019 में दिशा पाटनी सलमान खान की फिल्म 'भारत' के गाने 'स्लो मोशन' में दिखीं, जो जबरदस्त हिट रहा। आपको बता दें कि, सलमान खान की फिल्म 'राधे' में दिशा और सलमान के बीच एक किसिंग सीन था, जिसे लेकर चर्चा हुई। सलमान ने मजाक में कहा था कि किस टेप पर था... टेप पर!

अलेक्जेंडर इलिक के साथ भी जुड़ा था नाम...

टाइगर के बाद दिशा का नाम सर्बियन मॉडल अलेक्जेंडर इलिक से जुड़ा। दोनों को कई बार साथ देखा गया, लेकिन दिशा ने इस रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा। अलेक्जेंडर के हाथ पर दिशा पाटनी का टैटू भी बना है, जो दिशा के चेहरे की स्पष्ट छवि को दर्शाता है।

दिशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो...

2024 में दिशा की तेलुगु फिल्म 'काल्कि 2898 ए.डी.' आई, जिसमें वो प्रभास के साथ नजर आईं थी। यह फिल्म ₹1200 करोड़ से ज्यादा कमा कर साल की सबसे बड़ी हिट बनी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by disha patani (paatni) ? (@dishapatani)

इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म 'कंगुवा' में सूर्या के साथ काम किया, हालांकि फिल्म में दिशा का रोल बहुत छोटा बताया गया। इसके साथ ही वह बॉलीवुड फिल्म 'वेलकम टु जंगल' में भी नजर आईं थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by disha patani (paatni) ? (@dishapatani)

अपकमिंग प्रोजेक्ट...

2025 में दिशा ने हॉलीवुड फिल्म 'होलिगार्ड्स' साइन की है, जिसे केविन स्पेसी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें दिशा एक इंडियन एजेंट की किरदार में नजर आएंगी।    

संबंधित सामग्री

फर्जी मेडिकल बिल घोटाले में 66 लाख की वसूली बाकी, फिर भी 16 ASI बने SI; PHQ के फैसले पर उठे सवाल

राज्य

फर्जी मेडिकल बिल घोटाले में 66 लाख की वसूली बाकी, फिर भी 16 ASI बने SI; PHQ के फैसले पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय पर फर्जी मेडिकल बिलों के जरिए सरकारी खजाने को नुकसान पहुँचाने और विवादित पदोन्नतियों के आरोप लगे हैं।

झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, एक पेड़ लगाने पर मिलेंगी 5 यूनिट मुफ्त बिजली

राज्य

झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, एक पेड़ लगाने पर मिलेंगी 5 यूनिट मुफ्त बिजली

झारखंड सरकार ने पर्यावरण संरक्षण हेतु नई योजना की घोषणा की है, जिसमें एक पेड़ लगाने पर मिलेगी 5 यूनिट मुफ्त बिजली।

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, फिरोजपुर-जम्मू ट्रेन को उड़ाने की थी योजना; 17 साथी गिरफ्तार

राज्य

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, फिरोजपुर-जम्मू ट्रेन को उड़ाने की थी योजना; 17 साथी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर-जम्मू ट्रेन पर आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। 17 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से विस्फोटक और हथियार बरामद हुए।

चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CEC ने सौंपी रिपोर्ट; 22 जुलाई को होगी अहम सुनवाई

राज्य

चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CEC ने सौंपी रिपोर्ट; 22 जुलाई को होगी अहम सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन पर सख्त रुख अपनाया। CEC ने सुरक्षा और निगरानी के लिए कई सिफारिशें की।

नर्सरी से लाए हरे-भरे पौधे कुछ ही दिनों में क्यों मुरझा जाते हैं? पानी, मिट्टी से जुड़ी ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी।

लाइफ स्टाइल

नर्सरी से लाए हरे-भरे पौधे कुछ ही दिनों में क्यों मुरझा जाते हैं? पानी, मिट्टी से जुड़ी ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी।

नए पौधे अक्सर घर लाने के कुछ दिनों बाद मुरझा जाते हैं। जानिए पानी, मिट्टी और धूप से जुड़ी गलतियां जो पौधों के स्वास्थ्य पर पड़ती हैं भारी।