धोनी ने फिर जीता फैंस का दिल, खुद कम की अपनी सैलरी

dhoni-again-won-the-hearts-of-fans

धोनी ने फिर जीता फैंस का दिल, खुद कम की अपनी सैलरी

By:

Ranu

धोनी ने फिर जीता फैंस का दिल खुद कम की अपनी सैलरी

धोनी के दिल में चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की एक खास जगह है. वो कई बार इसे जगजाहिर भी कर चुके हैं. एक बार फिर धोनी ने टीम के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स से सिर्फ 6 करोड़ रुपये ही लेंगे. 

इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है CSK

रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 के लिए रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और मथीषा पथिराना को रिटेन करेगी. हालांकि, ऐसा तब होगा, जब धोनी एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन किए जाएंगे. अगर धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन करने की अनुमति नहीं मिलती है तो फिर चेन्नई अपने प्लान में बदलाव कर सकती है.

रिटेन-रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट कब होगी जारी?

आईपीएल की सभी 10 टीमों को 15 नवंबर से पहले-पहले अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी. नियमों के हिसाब से मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमें सिर्फ चार खिलाड़ी ही रिटेन कर सकती हैं. बाकी सभी खिलाड़ियों को रिलीज करना होता है. हालांकि, इस बार इस नियम में बदलाव हो सकता है. बताया जा रहा है कि अब सभी टीमें चार के बजाय पांच खिलाड़ी रिटेन कर सकेंगी, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

संबंधित सामग्री

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राज्य

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राजस्थान रोडवेज ने 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें लॉन्च कीं, जो आधुनिक सुविधाओं और ईको-फ्रेंडली तकनीक से लैस हैं।

काम के प्रति समर्पण: बच्चों को क्या सिखाया जाना चाहिए

देश-विदेश

काम के प्रति समर्पण: बच्चों को क्या सिखाया जाना चाहिए

यह लेख बताता है कि कैसे बच्चों को प्रतिष्ठा के बजाय पूरे मन से काम करने की महत्वता सिखानी चाहिए। मुस्कान और तनिष्क की कहानियाँ इस विचार को प्रदर्शित करती हैं।

भोपाल की जगह अब निशातपुरा में रुकेगी मालवा और सोमनाथ-ज बलपुर एक्सप्रेस, 28 को CM डॉ यादव करेंगे उद्घाटन

राज्य

भोपाल की जगह अब निशातपुरा में रुकेगी मालवा और सोमनाथ-ज बलपुर एक्सप्रेस, 28 को CM डॉ यादव करेंगे उद्घाटन

भोपाल के निशातपुरा में नया रेलवे स्टेशन खुलने से यात्रियों को मिलेगी सुविधा, मालवा और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का ठहराव अब यहीं होगा।

यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे से मिलने के लिए दिए ₹37 लाख

मनोरंजन

यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे से मिलने के लिए दिए ₹37 लाख

अनुराग डोभाल ने अपनी पत्नी रितिका पर धोखा देने और उसे और उनके बेटे को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया।

दतिया उपचुनाव से पहले निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन,7 पुलिस अधिकारियों का तबादला

राज्य

दतिया उपचुनाव से पहले निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन,7 पुलिस अधिकारियों का तबादला

मध्यप्रदेश चुनाव आयोग ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए पुलिस अधिकारियों को बदल दिया है, जिससे चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी रहे।