हिमाचल सदन में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को CM सुक्खू ने बताया गलत

cm-sukhu-calls-delhi-police-raid-himachal-sadan-wrong-unconstitutional

हिमाचल सदन में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को CM सुक्खू ने बताया गलत

हिमाचल सदन में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को cm सुक्खू ने बताया गलत

CM Sukhu on Delhi Police: नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सवाल उठाए। सीएम सुक्खू ने कहा कि यह संवैधानिक प्रक्रिया के विरुद्ध है। पुलिस को किसी भी तरह की कार्रवाई करने से पहले हिमाचल भवन में नियुक्त आवासीय आयुक्त को सूचित करना चाहिए था। 

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई गलत - CM

दिल्ली दौरे से लौटकर सीएम सुक्खू ने सचिवालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अनुचित ठहराया। सीएम ने कहा कि हिमाचल सदन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से बुकिंग की गई थी। आमतौर पर कमरे बुक होते हैं और उसका भुगतान भी होता है, इसमें कोई नई बात नहीं थी। 

उदय भानु की गिरफ्तारी पर बोले CM 

मुख्यमंत्री ने AI इंपेक्ट समिट में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने कहा युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु की गिरफ्तारी गलत है और सामान्य तौर पर समझाकर छोड़ दिया जाता था, लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जो ठीक नहीं है।

CM Sukhu on Delhi Police: RDG पर BJP को घेरा 

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा राजस्व घाटा अनुदान बंद किए जाने के मुद्दे पर फिर भाजपा को घेरा है। पूर्व जयराम सरकार को सबसे ज्यादा RDG धनराशि मिली। इसके बावजूद सरकार ने ऋण का बोझ घटाने के बजाय राज्य पर ऋण और देनदारियों का बोझ लाद दिया। RDG को न तो स्वीकार किया गया है और न ही नकारा गया, बल्कि 16वें वितायोग की रिपोर्ट में इसे नोटिड लिखा गया है। ऐसे में केंद्र सरकार प्रदेश की परिस्थिति को देखते हुए RDG दे सकती है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने किया 2500 करोड़ की अडाणी डिफेंस यूनिट का शिलान्यास, जानें क्या-क्या होगा फायदा?

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया 2500 करोड़ की अडाणी डिफेंस यूनिट का शिलान्यास, जानें क्या-क्या होगा फायदा?

मध्यप्रदेश शिवपुरी में अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस प्लांट का शिलान्यास हुआ, 2500 करोड़ की लागत से बनेगा यह प्लांट, 5000 लोगों को मिलेगा रोजगार।

क्या झारखंड अब देश का अगला AI और IT हब बनने की तैयारी कर रहा है?

राज्य

क्या झारखंड अब देश का अगला AI और IT हब बनने की तैयारी कर रहा है?

झारखंड सरकार डिजिटल और AI नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियाँ और आईटी पार्क योजनाएँ प्रस्तुत करेगी, जिससे निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

प्रशांत किशोर की एंट्री से गरमाई बिहार की सियासत,नीतीश-सम्राट की अहम मुलाकात ने बढ़ाया सस्पेंस!

राज्य

प्रशांत किशोर की एंट्री से गरमाई बिहार की सियासत,नीतीश-सम्राट की अहम मुलाकात ने बढ़ाया सस्पेंस!

प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा और शीर्ष राजनेताओं की बैठकों ने बिहार की राजनीति में नई गतिशीलता ला दी है।

2027 के चुनावी रण में LJP की एंट्री तय? चिराग पासवान के बयान से यूपी की सियासत में हलचल तेज!

राज्य

2027 के चुनावी रण में LJP की एंट्री तय? चिराग पासवान के बयान से यूपी की सियासत में हलचल तेज!

चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संगठनात्मक विस्तार और 2027 विधानसभा चुनावों में भागीदारी की घोषणा की।

आस्था के सबसे बड़े धामों में से एक बद्रीनाथ में चढ़ावा चोरी का आरोप... आखिर दानपात्र से किसने उड़ाए पैसे ?

राज्य

आस्था के सबसे बड़े धामों में से एक बद्रीनाथ में चढ़ावा चोरी का आरोप... आखिर दानपात्र से किसने उड़ाए पैसे ?

उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद बीकेटीसी ने उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया।