UK NEWS : CM पुष्कर सिंह धामी ने भाषा डेटा कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया

cm-dhami-launches-language-data-collection-portal-uttarakhand-ai

UK NEWS : CM पुष्कर सिंह धामी ने भाषा डेटा कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया

uk news  cm पुष्कर सिंह धामी ने भाषा डेटा कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया

Uttarakhand Language Data Collection Portal : उत्तराखंड की मातृभाषाओं को तकनीक से जोड़ने का प्रेरणादायक प्रयास किया गया है। गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी भाषाओं को इंटरनेट और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जोड़ने के लिए अमेरिका और कनाडा में प्रवासी उत्तराखंडियों ने एक नया भाषा डेटा कलेक्शन पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल का उद्घाटन वीडियो संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। उन्होंने इस पहल को उत्तराखंड की सांस्कृतिक अस्मिता को डिजिटल युग से जोड़ने वाला युगांतकारी कदम बताया और कहा, "जब तक हमारी भाषा जीवित है, तब तक हमारी संस्कृति जीवित है।

पोर्टल का उद्देश्य

इस पोर्टल के माध्यम से गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी भाषाओं के करीब 10 लाख शब्द, वाक्य, कहावतें और कहानियाँ एकत्रित की जाएंगी। ये सामग्री AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) प्लेटफॉर्म को दी जाएगी जिससे  भविष्य में यह तकनीक इन भाषाओं में भी संवाद और समझ विकसित कर सके। इससे उत्तराखंड की भाषाएं डिजिटल युग में नई पहचान और विस्तार पाएंगी।

मुख्यमंत्री धामी का संदेश

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार मातृभाषा संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही है। ये पहल भाषा के साथ-साथ लोगों के सांस्कृतिक गर्व को भी मजबूत करेगी। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों की इस पहल की विशेष सराहना की जो विदेश में रहकर भी अपनी जड़ों से जुड़े हैं। READ MORE :CM धामी ने सरदार पटेल की जयंती पर एकता का संदेश दिया,नशा मुक्त उत्तराखण्ड की दिलाई शपथ

कलाकारों की सहभागिता

इस कार्यक्रम में लोकगायक पद्मश्री प्रीतम भारतवाणी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। साथ ही, AI आर्किटेक्ट सचिदानंद सेमवाल, अमित कुमार, सोसाइटी के अध्यक्ष बिशन खंडूरी और टोरंटो से मुरारीलाल थपलियाल भी उपस्थित थे। इस पहल में भाषा, तकनीक और सांस्कृतिक विशेषज्ञों की मिलीजुली भूमिका होगी

डिजिटल युग में भाषा संरक्षण  

आज के डिजिटल युग में जब अधिकांश संवाद तकनीक आधारित हो रहे हैं, तो मातृभाषाओं का संरक्षण और उनका AI से जुड़ना ज़रूरी है जिससे यह भाषाएं न केवल जिंदा रहें, बल्कि नई तकनीकों के माध्यम से सीमाओं को पार कर देश-विदेश तक फैले। उत्तराखंड की यह पहल इस दिशा में एक मिसाल है। इस भाषा डेटा कलेक्शन पोर्टल से न केवल उत्तराखंड की भाषाएं संरक्षित होंगी, बल्कि AI आधारित तकनीकों के जरिए भविष्य में इन भाषाओं पर आधारित डिजिटल सॉफ्टवेयर, एप्लिकेशन और संवाद तंत्र विकसित किए जा सकेंगे जो क्षेत्रीय भाषा बोलने वालों के लिए संवाद को सरल और सुलभ बनाएंगे। मुख्यमंत्री धामी की यह पहल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को भविष्य की प्रगति से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।