रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल हुए CM भजनलाल, श्रीराम दरबार की पूजा की

cm-bhajan-lal-sharma-ram-navami-shobha-yatra-puja

रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल हुए CM भजनलाल, श्रीराम दरबार की पूजा की

रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल हुए cm भजनलाल श्रीराम दरबार की पूजा की

CM Bhajan Lal Ram Navami: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर के घण्टाघर क्षेत्र में भव्य रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम दरबार की पूजा कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा आमजन को संस्कृति से जोड़ने के साथ भाईचारे का भाव पैदा करती है। इससे नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के मूल्यों का आभास होता है जिससे सनातन को मजबूती मिलती है।

CM भजनलाल

आस्था स्थलों का विकास 

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का इंतजार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाप्त किया। PM के नेतृत्व में देश में आस्था स्थलों के विकास को नई गति मिली है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन महाकाल महालोक कॉरिडोर और सोमनाथ मंदिर में जीर्णोंद्धार के कार्य करवाए जा रहे हैं।

[caption id="attachment_143313" align="alignnone" width="889"]PM के नेतृत्व में देश में आस्था स्थलों के विकास - CM योगी PM के नेतृत्व में देश में आस्था स्थलों के विकास - CM योगी[/caption]

भ्रम फैलाने वालों पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री शर्मा ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि नवरात्रि का सनातन संस्कृति में बड़ा आध्यात्मिक महत्व है। रामनवमी पर आमजन को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों से प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि खोखली जादूगरी का झूठ केवल भ्रम पैदा करता है। याद रहे, भ्रष्टाचार में लिप्त हर एक की बारी आएगी।

CM Bhajan Lal Ram Navami: गौ संरक्षण और संवर्धन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार बाल विवाह उन्मूलन और बालिका शिक्षा के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं का जन्मदिन मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में गौ संरक्षण के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है। गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य की गौशालाओं को 3 हजार 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का अनुदान वितरित किया गया है। 1 लाख 37 हजार से अधिक निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आवासित किया गया है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस की प्रशंसा की, उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस की प्रशंसा की, उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस के पदोन्नति अभियान और उत्कृष्टता की सराहना की, उन्होंने पुलिस के प्रति नागरिकों के भरोसे को मजबूत बनाने की बात कही।

सरकार का पूरा फोकस UCC पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत

राज्य

सरकार का पूरा फोकस UCC पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत

मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा में यूसीसी का अध्यादेश पेश किया, जिससे मुस्लिम महिलाओं को सामाजिक समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

उर्मिला सैनी के परिजनों से मिले सीएम डॉ. मोहन, बच्चों को दी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

राज्य

उर्मिला सैनी के परिजनों से मिले सीएम डॉ. मोहन, बच्चों को दी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उर्मिला सैनी के परिवार से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता और शिक्षा की सुविधा प्रदान करने का वादा किया।

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच CM धामी के निर्देश, बोले - हर सहायता उपलब्ध कराए

राज्य

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच CM धामी के निर्देश, बोले - हर सहायता उपलब्ध कराए

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण CM पुष्कर सिंह धामी ने आपात स्थिति प्रबंधन के लिए कई निर्देश दिए हैं।

पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति मृत मिला, परिजनों ने पत्नी, उसके कथित प्रेमी पर लगाये हत्या का आरोप

जुर्म गाथा

पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति मृत मिला, परिजनों ने पत्नी, उसके कथित प्रेमी पर लगाये हत्या का आरोप

ओडिशा के बालासोर में जन्मदिन सरप्राइज देने आए पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। परिवार ने पत्नी और उसके प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप।